एक्सप्लोरर

गोवा पहुंचे राहुल गांधी ने कांग्रेस विधायकों के साथ किया डिनर, लोकसभा चुनाव के लिए बनाई रणनीति

Rahul Gandhi Goa Visit: राहुल गांधी ने अपने गोवा दौरे के दौरान कांग्रेस विधायकों के साथ डिनर किया. इसके अलावा कई जरूरी मुद्दों पर चर्चा की.

Rahul Gandhi On Private Visit To Goa: कांग्रेस नेता राहुल गांधी गोवा दौरे पर गए थे, जहां उन्होंने बुधवार (2 अगस्त) को पार्टी के विधायकों और प्रदेश इकाई के प्रमुख अमित पाटकर से भी मुलाकात की. राहुल ने उनके साथ साथ रात का भोजन भी किया. पार्टी के एक नेता ने गुरुवार (3 अगस्त) को यह जानकारी दी. 

कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि राहुल गोवा के निजी दौरे पर बुधवार (2 अगस्त) रात को दाबोलिम हवाई अड्डे पहुंचे थे, उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एयरपोर्ट के बाहर मौजूद थे. इसके बाद राहुल पणजी के समीप एक होटल में ठहरे. उन्होंने बताया कि राहुल ने देर रात राज्य के कांग्रेस विधायकों के साथ भोजन किया. गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के तीन विधायक हैं.

विधायकों के साथ राहुल गांधी की क्या हुई बात?
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा में पार्टी के नेताओं और विधायकों से मुलाकात के दौरान अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा की. गोवा में कांग्रेस के विधायक कार्लोस फरेरा ने बताया कि इस दौरे पर राहुल गांधी का कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है.

पाटकर ने कहा, ‘‘राहुल का दौरा निजी है लेकिन उन्होंने लोकसभा चुनावों, पार्टी को मजबूत बनाने तथा अन्य राजनीतिक मुद्दों के बारे में चर्चा की.’’ उन्होंने बताया कि राहुल गांधी उत्तर गोवा में मनोहर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गुरुवार (3 अगस्त) सुबह करीब 11 बजे नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. 

2024 में है लोकसभा चुनाव
देश में अगला लोकसभा चुनाव 2024 में होने वाला है, जिसके लिए सभी पार्टियों की तैयारियां जोरों पर हैं. अगले आम चुनाव में बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दलों ने एक महागठबंधन बनाया है, जिसका नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस (इंडिया) है. इस गठबंधन में 26 दल शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें- Delhi Ordinance Bill: अमित शाह ने नेहरू, सरदार पटेल और आंबेडकर का किया जिक्र, कांग्रेस बोली- जब आपको जरूरत होती है तो...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget