एक्सप्लोरर

Bharat Jodo Yatra: 'जब तक हर एक भारतीय की...', पंजाब के लिए बरसा राहुल गांधी का प्यार, बताया अपना लक्ष्य

Rahul Gandhi: इससे पहले राहुल गांधी ने ओपन लेटर (खुला पत्र) लिखकर भारत जोड़ो यात्रा के अनुभवों को साझा किया था. उन्होंने बताया था कि उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीव का लक्ष्य क्या है.

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) इस वक्त पंजाब में है. राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान लोगों से रूबरू हो रहे हैं. वह लोगों से मिलकर उनसे बातचीत कर उनकी परेशानियों के सुन रहे हैं. इस बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर पंजाब और अपने लक्ष्य को लेकर एक पोस्ट शेयर किया. 
 
राहुल गांधी ने इस पोस्ट में पंजाब के लोगों की और उनकी मेहनत की तारीफ की. उन्होंने कहा कि पांच नदियों से धन्य, पंजाब अपनी उपजाऊ भूमि के लिए जाना जाता है. यहां प्रकृति के उपहारों को भी पोषित किया जाना चाहिए और उनके लिए लाभ उठाने के लिए काम किया जाना चाहिए. यह पंजाब के लोगों की तपस्या है जिसने इस महान अवसर की भूमि को एक समृद्धि की भूमि के रूप में बदला है. 

'हर किसी के पास देश के हितों की कहानी'

राहुल ने कहा कि इस भूमि ने पंजाब के लोगों को निडर, उदार, स्नेही और दयालु बनाया है. जब वह यहां से गुजरते हैं तो एक अलग एहसास होता है. हर किसी के दिल की एक आम कहानी है. देश के हितों की रक्षा के लिए अथक प्रयासों की कहानी और भारत के लिए सच्चे प्यार की कहानी. 

राहुल गांधी ने बताया अपना लक्ष्य 

राहुल ने कहा कि जब हर एक भारतीय की तपस्या का सम्मान और सही अवसरों के साथ समर्थन किया जाता है, तभी भारत वास्तव में प्रचुर समृद्धि की भूमि में बदल सकता है. उन्होंने इसे अपना लक्ष्य बताया है. उनका कहना है कि जब तक वह इसे पूरा नहीं कर लेते हैं तब तक आराम नहीं करेंगे और देश के लोगों की आंखों में दृढ़ संकल्प बताता है कि वह भी आराम नहीं कर पाएंगे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी. यह यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त होगी. इस दिन राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे. 

ये भी पढ़ें: 

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस की भारत जाड़ो यात्रा में क्यों शामिल हुए कमल हासन? कहा- किसी पार्टी की तरफ झुकाव...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम
CJP की ताकत देर से समझी सरकार? फास्ट ट्रैक कोर्ट, नया बिल और बातचीत, महज 36 घंटे में उठाए क्या-क्या कदम

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget