एक्सप्लोरर

राज की बातः कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए दवा के उत्पादन में होगा इजाफा

राज की बातः कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए सरकार हरसंभव कोशिश में जुटी हुई है. सरकार ने अब फैसला लिया है कि कोरोना के दौर मे जो भी दवाएं जीवन रक्षक साबित हो रही हैं उनमें कोई कमी नहीं आनी चाहिए.

नई दिल्लीः कोरोना की दूसरी लहर ने एक बार फिर से हिंदुस्तान को हलकान कर दिया है. एक तरफ जहां फिर से बढ़ते संक्रमण के दौर में नाइट कर्फ्यू और लिमिटेड लॉकडाउन का क्रम शुरु हो गया है, वहीं वैक्सिनेशन के साथ ही साथ अन्य जरूरी उपक्रमों और उपलब्धताओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के क्रम में कोरोना से ग्रसित लोगों के इलाज के लिए भी दवाओं की कमी न आने पाए यह भी बहुत बड़ी चुनौती है.

ये चुनौती कितनी बड़ी है, ये समझने के लिए भोपाल से आई उन तस्वीरों को देखिये. कितनी लंबी लाइन घंटों से लगी है. लोग कोरोना से पीड़ित अपने परिजनों के लिए इस संकटमोचक दवा को ख़रीदने के लिए लाइन में लगे हैं. तो कोरोना से निपटने की लड़ाई में सरकार की कोशिशों के क्रम में ये दवाएं भी उपलब्ध कराना बड़ी ज़िम्मेदारी है.

तो राज की बात ये है कि कोरोना से जान बचाने वाली रेमिडी सेवर नाम की दवा का उत्पादन बढ़ाया जाएगा. ताकि आने वाले वक्त में अगर हालात बिगड़ें तो दवाइयों की कमी की वजह से लड़ाई कमजोर न हो. वैसे आपको बता दें कि भोपाल की ये जो लाइन आपने देखी वो इसी दवा के लिए थी.

राज की बात ये है कि रेमेडी सेवर दवा को अभी 7 कंपनिया बना रही हैं और एक महीने में 3 लाख 60 हजार ही बन पाती हैं. लेकिन कोरोना की सेंकेड वेव की रफ्तार को देखते हुए सरकार ने फैसला किया है कि इस दवा के उत्पादन में इजाफा किया जाएगा.

सरकार की कोशिश है कि कोरोना के दौर मे जो भी दवाएं जीवन रक्षक साबित हो रही हैं उनमें कोई कमी नहीं आनी चाहिए और रेमिडी सेवर भी उन्हीं में से एक है. ऐसे में अब इसकी उत्पादन में बढ़ोत्तरी के प्रयास शुरु हो गए हैं ताकि बढ़ते कोरोना संक्रमण के साथ इससे लड़ने के हथियार भी बढ़ते रहें.

इन राज्यों में गर्मी से मिल सकती है राहत, मौसम विभाग का पूर्वानुमान- बारिश के साथ गिर सकते हैं ओले 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

Picnic बनी मुसीबत! नदी के बीच फंसे युवक-युवतियां
सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget