एक्सप्लोरर

ठेकेदार के सुसाइड पर बीजेपी ने लगाए गंभीर आरोप, प्रियांक खरगे बोले- 'ये यूपी-बिहार नहीं है'

कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खरगे ने राज्य में एक ठेकेदार की आत्महत्या के संबंध में भाजपा के लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.

Sachin Panchal Suicide Case: कर्नाटक में ठेकेदार सचिन पंचाल की आत्महत्या के मामले ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है. राज्य के मंत्री और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने एनडीटीवी को दिए गए इंटरव्यू में भाजपा के लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया है. उन्होंने कहा कहा कि वह मामले की निष्पक्ष जांच के पक्ष में हैं और सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके.

दरअसल, ठेकेदार सचिन पंचाल ने आत्महत्या की और इस घटना के बाद एक 8-पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ. नोट में दावा किया गया है कि पंचाल को राजू कपनूर नाम के शख्स से धमकियां मिल रही थीं. वहीं, भाजपा का आरोप है कि राजू कपनूर, प्रियांक खरगे का करीबी सहयोगी है. इसमें एक भाजपा विधायक की हत्या की साजिश का भी जिक्र है.

प्रियांक का भाजपा पर निशाना
प्रियांक खरगे ने कहा, "मुझे लगता है कि यह भ्रम है, इस तरह की चीजें कर्नाटक में नहीं होती हैं. यह यूपी बिहार या भाजपा शासित राज्य नहीं है.एफएसएल रिपोर्ट आने दीजिए सब साफ हो जाएगा.उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा इस घटना का राजनीतिकरण कर रही है और बिना सबूत आरोप लगा रही है.

'आरोपियों में से एक कांग्रेस पार्षद का भाई'
राजू कपनूर से संबंध को लेकर उन्होंने कहा,  "नोट में आठ लोगों के नाम हैं, जिनमें से कुछ मेरी पार्टी के हैं, हमने इससे इनकार नहीं किया है. मैंने कहा है कि आरोपियों में से एक कांग्रेस पार्षद का भाई है, भाजपा के विपरीत हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है, जो कुछ हुआ है, उसके बारे में हम बहुत स्पष्ट हैं, मैंने स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच की मांग की है." 

हिट-एंड-रन राजनीति कर रही भाजपा
इंटरव्यू में यह पूछे जाने पर कि क्या वह ठेकेदार को जानते हैं, उन्होंने इस बात से साफ इनकार किया. उन्होंने सवाल किया कि क्या बीजेपी, उनके सरकार या उनके खिलाफ सबूत पेश करने में सक्षम है?.वे हिट-एंड-रन राजनीति कर रहे हैं. खरगे ने आगे कहा कि मैं भाजपा को मेरे या सरकार के खिलाफ कुछ भी साबित करने की चुनौती देता हूं.

खरगे ने कहा कि बीजेपी के पिछले कार्यकाल में कई ठेकेदारों ने आत्महत्या की थी. उन्होंने कहा, “भाजपा जो चाहे कर सकती है, सभी जानते हैं कि उन्होंने क्या किया और उनके कार्यकाल में कितने ठेकेदारों ने आत्महत्या की,”

भाजपा का रुख
भाजपा ने इस मामले पर कांग्रेस सरकार को घेरने में लगी है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के करीबी लोगों की धमकियों के कारण यह घटना हुई. भाजपा ने मामले की उच्च-स्तरीय जांच की मांग की है और इसे कानून-व्यवस्था की विफलता बताया है. वहीं, पुलिस ने ठेकेदार द्वारा छोड़े गए नोट को जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भेजा है.पुलिस के अनुसार, आत्महत्या के हर पहलुओं की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि, UPI किंग बना भारत, पर्स छोड़ फोन से दे रहा पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
27 में 7 राज्यों की जंग! BJP की नई टीम की पहली बैठक, Gen Z पर क्या प्लान?
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े
राहुल के कार्यक्रम से पहले बवाल, NSUI-ABVP समर्थक आपस में भिड़े

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget