एक्सप्लोरर

'बिहार की जनता चाहती है बदलाव, नीतीश कुमार की दिमागी हालत ठीक नहीं', बोले प्रशांत किशोर

Prashant Kishore on Nitish Kumar: शराबबंदी के मुद्दे पर भी प्रशांत किशोर ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है.

Prashant Kishore on Nitish Kumar: जन सुराज पार्टी के सूत्रधार और जाने-माने रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शनिवार (22 मार्च, 2025) को समस्तीपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि बिहार में बदलाव की बयार बह रही है. बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है. लोग एक नई व्यवस्था, नई सरकार और नए चेहरों को देखना चाहते हैं.

प्रशांत किशोर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग लंबे समय से लालू के डर से भाजपा को और भाजपा के डर से लालू यादव को वोट करते आ रहे हैं. बिहार के लोग अब इस दुविधा से बाहर निकलना चाहते हैं और इसके लिए जन सुराज पिछले ढाई सालों से काम कर रहा है, ताकि लोगों को एक बेहतर विकल्प मिल सके.

'नीतीश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ' 
इस दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर गंभीर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार की स्थिति काफी नाजुक हो चुकी है. पिछले दो सालों से उन्होंने कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा है. सबसे पहले उनके ही घटक दल के नेता सुशील कुमार मोदी ने नवंबर 2023 में उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाया था. अब तो सभी दलों के लोग इस मुद्दे को उठाने लगे हैं. बीपीएससी के आंदोलन के दौरान उन्हें अधिकारियों से जानकारी मिली थी कि नीतीश कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए हैं'.

'बीजेपी नीतीश कुमार को किनारे कर देगी'
उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थके हुए हैं और मानसिक रूप से अस्वस्थ हो गए हैं. उन्‍हें अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों का नाम तक याद नहीं रहता. ऐसे लोगों के भरोसे बिहार के 13 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी छोड़ दी गई है अब नीतीश कुमार को खुद इस्तीफा दे देना चाहिए. प्रशांत किशोर ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा, 'भाजपा अपने नेताओं के जरिए नीतीश कुमार को सामने रखकर वोट की राजनीति कर रही है. भाजपा नीतीश कुमार को जनता के सामने रखकर उनके नाम पर वोट बटोर रही है और फिर बाद में उन्हें किनारे कर देगी, जिससे जनता के साथ धोखा होगा'.

इसके अलावा शराबबंदी के मुद्दे पर भी प्रशांत किशोर ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद राज्य के कई हिस्सों में शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है. ऐसे में उन्होंने सुझाव दिया कि शराबबंदी को वापस ले लेना चाहिए. भाजपा के नेताओं की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि अगर शराबबंदी की नीति सही है, तो क्यों अन्य राज्यों जैसे उत्तर प्रदेश और दिल्ली में शराबबंदी लागू नहीं हो रही है'? उन्होंने कहा कि अगर भाजपा की नीयत सही है, तो पूरे देश में शराबबंदी कानून लागू होना चाहिए.

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि आगामी चुनाव में जन सुराज बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा. इसके लिए उम्मीदवारों से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और पर्ची की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें:

हमें ममता बनर्जी पर गर्व है! राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बंगाल की CM को लेकर क्यों कही ये बात?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
LIVE: इंडिया गठबंधन का SC तक मार्च, CP में किलेबंदी, 6 मेट्रो स्टेशन बंद
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'
CJP फिर करेगी आंदोलन? आशुतोष रांका ने किया ऐलान, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget