एक्सप्लोरर

पाकिस्तान को अमेरिका का अल्टीमेटम, कहा- बहुत हुई बातें, अब आतंकियों पर लगाओ लगाम

विदेश सचिव विजय गोखले तीन दिन के अमेरिका दौरे पर हैं. अपनी इस यात्रा के दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से मुलाकात की. भारत और अमेरिका का यह साझा बयान इसी मुलाकात के बाद आया है. पाकिस्तान के बालाकोट में ‘जैश ए मोहम्मद’ के ठिकाने पर भारतीय वायुसेना के हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर इस वार्ता को अहम माना जा रहा है.

नई दिल्ली: आतंकियों को पालने पोषने वाला पाकिस्तान दुनिया में घिरता ही जा रहा है. सभी बड़े देशों ने पाकिस्तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर दबाव बनाया हुआ है. इस बीच एक बार फिर अमेरिका ने पाकिस्तान को आतंकवाद रोकने का अल्टीमेटम दिया है.

अमेरिका और भारत ने साझा बयान में कहा है, ''पाकिस्तान को आतंकियों का खात्मा करने के लिए ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. आतंकियों के लिए स्वर्ग बन रही उसकी धरती पर आतंकियों का दाना पानी बंद होना चाहिए, जो आतंकियों को समर्थन देते रहे हैं उनकी भी जवाबदेही तय होनी चाहिए.''

पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद पहली बार भारतीय विदेश सचिव विजय गोखले अमेरिका के दौरे पर हैं. पाकिस्तान पर दोनों देशों का साझा बयान विजय गोखले और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपियो की मुलाकात के बाद आया है. इस लिहाज से ये भारत की बड़ी डिप्लोमेटिक जीत बताई जा रही है.

कश्मीर में पाक की साजिश का पर्दाफाश राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA को एक ऐसी लिस्ट मिली है जिससे खुलासा हुआ है कि कश्मीर में हुर्रियत नेताओं को पाकिस्तान टेरर फंडिंग कर रहा था. खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान हाईकमीशन में तैनात इकबाल चीमा नाम के शख्स ने हुर्रियत नेताओं को पैसे भेजे. इकबाल चीमा ने हुर्रियत नेताओं को 40 लाख रुपये भेजे थे, पाक दूतावास से आए 30 लाख रुपये का भी दस्तावेज में जिक्र है.

NIA को मिले दस्तावेज में किस नेता को कितने पैसे दिए गए, इसका भी ब्यौरा है. दस्तावेज के मुताबिक हुर्रियत औऱ उससे जुडे कुल 26 सगंठनो का जिक्र किया गया है, ये पैसे आतंकियों और पत्थरबाजों तक पहुंचाए जाते थे.

सूत्रो के मुताबिक जांच एजेसियों की रिपोर्ट के आधार पर केन्द्र सरकार ने हुर्रियत और उससे जुडे संगठनो की जांच तेज कर दी है. इसके साथ ही हुर्रियत के तमाम नेताओं का ब्यौरा मांगा जा रहा है. जिन नेताओं की भूमिका सामने आई है उन्हें भी जांच एजेसियां पूछताछ के लिए बुलाने जा रही हैं.

कश्मीर: सेना ने 21 दिन में 18 आतंकी ढेर किए जम्मू कश्मीर में आतंक का सफाया जारी है, सुरक्षा बल जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को चुन चुन कर मार रहे हैं. सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि 21 दिन में 18 खूंखार आतंकवादी मारे जा चुके हैं. पुलवामा में सीआरपीएफ अटैक के मास्टरमाइंड मुदासिर अहमद खान और हमले के लिए कार देने वाले सज्जाद समेत तीन आतंकियों को कल ढेर कर दिया. सेना के मुताबिक 23 साल का मुदासिर पुलवामा का रहने वाला था और पेशे से इलेक्ट्रिशियन था.

यह वीडियो भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget