एक्सप्लोरर

'आधे दाम में खरीदें स्कूटर', लालच में फंस गए लोग, 20 करोड़ की हुई ठगी

केरल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लोगों को आधे दाम में स्कूटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठग लिए. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

केरल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने लोगों को आधे दाम में स्कूटर और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान देने का लालच देकर करोड़ों रुपये ठग लिए. पुलिस ने आरोपी को कोच्चि से गिरफ्तार किया है, जिसका नाम अन्नतू कृष्णन्न है. आरोपी लोगों को बड़ी कंपनियों के सीएसआर फंड से आधे दामों में सामान देने का लालच देकर 2022 से ठगी का काम कर रहा था.


आरोपी के खिलाफ 400 से ज्यादा शिकायतें

न्यूज़ एजेंसी PTI के मुताबिक, मूवाट्टुपुड़ा के सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी कृष्णन्न के खिलाफ मूवाट्टुपुड़ा और इडुक्की में धोखाधड़ी और कई गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं, और अब धोखाधड़ी का नया केस दर्ज किया गया है." उन्होंने बताया, "धोखाधड़ी के इस मामले में कृष्ण्न्न और 6 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिसमें कांग्रेस नेता लली विंसेंट का भी नाम शामिल है". उन्होंने आगे कहा, "ये केस 400 से ज्यादा शिकायतें मिलने के बाद दर्ज किया गया है, जिनमें सरदार पटेल इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड एंड डेवलपमेंट स्टडीज का नाम भी लेन-देन से जुड़ा है, और कांग्रेस नेता विंसेंट इसके लीगल एडवाइजर हैं."


कांग्रेस नेता ने बताया बेटे जैसा

इस मामले को लेकर कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता लली विंसेंट ने आरोपी कृष्णन्न का बचाव करते हुए कहा, "  वो ऐसा नहीं है, जो इस तरह का फ्रॉड करेगा. वो मेरे लिए मेरे बेटे जैसा है." बता दें कि इस धोखाधड़ी के मामले में विंसेंट भी आरोपी बनाए गए हैं, जिनके खिलाफ कन्नूर में केस दर्ज किया गया है.


किस तरह ठगी करता था आरोपी

एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कृष्णन्न के काम करने का तरीका बताया. उन्होंने कहा, " आरोपी ने ठगी करने के लिए मूवाट्टुपुड़ा सोशियो-इकोनॉमिक डेवलपमेंट सोसायटी नाम से एक सोसायटी बनाई थी. और उसने इस सोसायटी के सदस्यों से इसमें पैसे जमा करने को कहा, ताकि वो लोगों को आधे दामों पर सामान उपलब्ध करा सके. आरोपी ने अपने नाम से कई सारी कंसल्टेंसी बना रखी थी, जिनके जरिए वो लेन-देन करता था."

पुलिस अधिकारी ने बताया, "आरोपी ने लोगों को ये कहकर फुसलाया कि वो नेशनल एनजीओ फेडरेशन का नेशनल कॉर्डिनेटर है. और कहा कि उसे जिम्मेदारी दी गई है कि वो देश की बड़ी कंपनियों के सीएसआर फंड को मैनेज करे. इसी तरह से कृष्णन्न ने अकेले मूवाट्टुपुड़ा से 9 करोड़ का फ्रॉड किया. उसने राज्य के हर ब्लॉक में इसी तरह की सोसायटी बना रखी थी, जिनके जरिए वो लोगों से पैसा जमा कराता था. आरोपी के खिलाफ मूवाट्टुपुड़ा और इडुक्की में कई केस दर्ज किए गए हैं, जिसके मुताबिक आरोपी ने 20 करोड़ से ज्यादा की ठगी की है."

बता दें कि कृष्णन्न ने किसकी शय पर इतनी बड़ी धोखाधड़ी की, इस लेकर कुछ पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी जांच के घेरे में है. उनकी भी जांच की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
पेपर लीक के खिलाफ लोकसभा में पेश होगा बिल, मंत्री जितेंद्र सिंह रखेंगे प्रस्ताव
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, जानें किसे मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
तीसरे टी20 में कितने बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया? कप्तान श्रेयस अय्यर ने अभी से बता दिया
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Embed widget