News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

पीएम मोदी ने किया ट्वीटः यूपी के नए सीएम योगी आदित्यनाथ को दी बधाई

Share:

नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश में नई सरकार का गठन हो गया है और योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. उनके साथ केशव प्रसाद मौर्य ने और दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम के पद की शपथ ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे और इसके साथ-साथ उन्होंने ट्वीट करके भी नए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है.

योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और लखनऊ के मेयर दिनेश शर्मा ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. यूपी की कैबिनेट में 2 डिप्टी सीएम, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 13 राज्य मंत्रियों सहित कुल 46 मंत्रियों ने शपथ ली. इस दौरान मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी औऱ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्य़क्ष अमित शाह मौजूद थे. यह शपथग्रहण लखनऊ स्थित कांशीराम स्मृति उपवन में हुआ.

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा "योगी आदित्यनाथ जी, केशव प्रसाद मौर्य जी, दिनेश शर्मा जी और उन सभी को बधाई जिन्होंनें आज शपथ ली है. इन सभी को यूपी में काम करने और जनता की सेवा करने के लिए शुभकामनाएं."

 

इसके साथ पीएम मोदी ने ये भी ट्वीट किया "मुझे पूरा भरोसा है कि ये नई टीम उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी. उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड विकास होगा.  

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि लोगों के आशीर्वाद और बीजेपी कार्यकर्ताओं की कठिन मेहनत के बल पर बीजेपी ने 5 विधानसभा चुनावों में से 4 राज्यों में सरकार बनाने में सफलता हासिल की है.

 

पार्टी और सरकार का एकमात्र लक्ष्य विकास है और जब भी उत्तर प्रदेश में विकास हुआ है देश का विकास हुआ है. बीजेपी की सरकार युवाओं की सेवा करना चाहती है और उनके लिए नए मौके, नई संभावनाएं पैदा करना चाहती है.  

Published at : 19 Mar 2017 04:43 PM (IST) Tags: tweet UP CM keshav prasad maurya Dinesh sharma assembly election Yogi Adityanath BJP Twitter
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: News in Hindi

यह भी पढ़ें

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय, करने वाले हैं हाई-लेवल मीटिंग

PM Modi Meeting: मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच एक्शन में PM मोदी! ऊर्जा सुरक्षा पर बड़ा फैसला तय, करने वाले हैं हाई-लेवल मीटिंग

इंडो-पैसिफिक में भारत की धमक, अभ्यास काकाडू 2026 में INS नीलगिरी ने दिखाया दम

इंडो-पैसिफिक में भारत की धमक, अभ्यास काकाडू 2026 में INS नीलगिरी ने दिखाया दम

Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी

Plan-B एक्टिव! भारत ने फ्यूल सप्लाई और शिपिंग सुरक्षा पर कड़ा रुख अपनाया, होर्मुज में जहाजों पर 24x7 निगरानी

Bihar Diwas 22 March: बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई

Bihar Diwas 22 March: बिहार के गौरव के 114 साल, PM मोदी और CM नीतीश ने दी स्थापना दिवस की बधाई

मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला

मोटे हुए तो कट जाएगी सैलरी... फिटनेस के लिए नया नियम ला सकती है एयर इंडिया, जानें पूरा मामला

टॉप स्टोरीज

JDU छोड़ केसी त्यागी और बेटे ने थामा RLD का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

JDU छोड़ केसी त्यागी और बेटे ने थामा RLD का दामन, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे

'एक दम थर्ड क्लास..' धुरंधर 2 को देख फूटा पाकिस्तानी परिवार का गुस्सा, वीडियो शेयर कर लगाए 'मेजर इकबाल जिंदाबाद' के नारे

6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

6,6,6,6,6,6..., अभिषेक शर्मा ने SRH के मैच में ठोक दिए 94 रन, 224 के स्ट्राइक रेट से मचाई तबाही

Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?

Iran-US War: 'पूरी तरह खत्म कर दिया...', ईरान से युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, तेहरान को लेकर क्या-क्या कहा?