एक्सप्लोरर

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जाएंगे संदेशखाली? बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने बातों-बातों में कर दिया इशारा

Sandeshkhali Case: बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी 20 फरवरी को संदेशखाली जाएंगे और पीड़‍ित पर‍िवार के लोगों से जाकर मुलाकात करेंगे. साथ ही ग‍िरफ्तार क‍िए गए BJP नेताओं के पर‍िजनों से भी म‍िलेंगे.

PM Modi Sandeshkhali Visit: पश्‍च‍िम बंगाल के संदेशखाली में तनाव बरकरार है, जहां कई महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के एक नेता और उनके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं. इस बीच अब पश्‍च‍िम बंगाल के नेता प्रत‍िपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार (19 फरवरी) को संकेत‍ द‍िए हैं क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संदेशखाली का दौरा कर सकते हैं.  

इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में बीजेपी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पश्‍च‍िम बंगाल के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं. हालांकि पीएम मोदी की बंगाल दौरे की तारीखों को अभी पीएमओ की ओर से फाइनल नहीं क‍िया गया है. कलकत्ता हाई कोर्ट से उत्तर 24 परगना गांव का दौरा करने की अनुमति मिलने के बाद बीजेपी नेता अधिकारी ने यह जानकारी दी.    

'20 फरवरी को संदेशखाली जाने की इजाजत म‍िली'

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताब‍िक, बीजेपी नेता ने कहा कि 12 फरवरी को गांव में जाने की इजाजत दी गई थी, लेक‍िन वहां धारा 144 लागू कर दी गई थी. वहीं, अब मुझे एक अलग से आदेश जारी हुआ ज‍िसके बाद मैं 20 फरवरी को संदेशखाली जाऊंगा और पीड़‍ित पर‍िवार के लोगों से जाकर मुलाकात करूंगा. उन्‍होंने कहा क‍ि कई बीजेपी नेताओं को पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार क‍िया है, उनके पर‍िवार के सदस्‍यों से भी मुलाकात करने जाऊंगा. 

दरअसल, शुभेंदु अधिकारी कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बेहद करीबी नेताओं में रहे. उन्‍होंने साल 2020 में टीएमसी छोड़कर बीजेपी ज्‍वाइन कर ली थी.  

'चुनाव हारने की वजह से ऐसा कर रही हैं ममता बनर्जी'  

उधर, शुभेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाए हैं क‍ि ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव हार जाएंगी. इसीलिए वह यह सब कर रही हैं. पश्‍च‍िम बंगाल में उन्होंने कोई विकास कार्य नहीं क‍िए हैं. संदेशखाली मामला इस समय पूरी तरह से सुर्खियों में बना है. इस मामले पर बीजेपी लगातार प्रदर्शन कर रही है और ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी सरकार के ख‍िलाफ हल्‍ला बोला हुआ है. 

यह भी पढ़ें: BJP में जाने की अटकलों पर खुद कमलनाथ लगाएंगे विराम, राहुल गांधी की यात्रा में कदमताल कर देंगे सबूत!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget