एक्सप्लोरर

पीएम की आशंका- कश्मीर की उज्ज्वला योजना की लाभार्थी को आतंकियों से खतरा, सुरक्षा देने का दिया निर्देश

28 मई को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से नमो एप के ज़रिए बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाली अर्जुमाना से भी बात की थी. बातचीत के दौरान अर्जुमाना ने उज्ज्वला योजना की तारीफ़ करते हुए कहा था कि एलपीजी सिलेंडर मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है.

नई दिल्ली: 13 जुलाई को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मंत्रिपरिषद के सभी मंत्रियों के साथ रूटीन बैठक कर रहे थे तो उन्होंने सभी मंत्रियों से अपना वो अनुभव साझा किया जो उन्हें सरकार की अलग अलग योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बात करके मिल रहा है. इसी क्रम में उन्होंने उज्ज्वला लाभर्थियों से हुई बातचीत का अनुभव भी साझा किया.

एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लुसिव जानकारी के मुताबिक़ पीएम देश भर के उज्ज्वला लाभार्थियों के साथ हुए अपने संवाद का ज़िक्र कर रहे थे. उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों से काफ़ी अच्छा फ़ीडबैक मिल रहा है और इसी क्रम में उन्होंने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाली अर्जुमाना का ज़िक्र किया.

क्या कहा था अर्जुमाना ने पीएम मोदी के बारे में?

28 मई को उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से नमो एप के ज़रिए बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में रहने वाली अर्जुमाना से भी बात की थी. बातचीत के दौरान अर्जुमाना ने उज्ज्वला योजना की तारीफ़ करते हुए कहा था कि एलपीजी सिलेंडर मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है. इसी क्रम में उन्होंने ये भी कहा था कि वो ये दुआ करेंगी कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें.

पीएम की तारीफ़ पर जान का ख़तरा?

मंत्रिपरिषद् के सदस्यों के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री ने अर्ज़ुमाना की इस तारीफ़ पर ख़ुशी तो ज़ाहिर की लेकिन ये भी आशंका जतायी कि कहीं उनकी तारीफ़ करने के लिए अर्जुमाना आतंकियों के निशाने पर न आ जाएं. पीएम ने बैठक में जानकारी दी कि इसी आशंका के चलते उन्होंने केंद्रीय गृह सचिव राजीव गौबा को निर्देश दिया है कि अर्जुमाना को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए.

पीएम आवास योजना की लाभार्थी को एमएलए का टिकट?

इसी बैठक में मोदी ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों से हुए अपने संवाद का भी ज़िक्र किया. बैठक में मौजूद सूत्रों के मुताबिक़ पीएण मोदी झारखंड की एक महिला लाभार्थी से हुई बातचीत से बेहद प्रभावित थे. पीएम ने ज़्यादा पढ़ी लिखी नहीं होने के बावजूद उस महिला के आत्मविश्वास की सराहना की. बैठक में उन्होंने अपने मंत्रिपरिषद् के साथियों को यहां तक कहा कि वो उस महिला को विधानसभा चुनाव में एमएलए का टिकट भी देना चाहते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और EX-MLA शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
Cockroach Janta Party Protest: 'कोई हिंसा नहीं, पुलिसकर्मियों के लिए फूल और किताब', दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP की गाइडलाइंस
'कोई हिंसा नहीं, पुलिसकर्मियों के लिए फूल और किताब', दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले CJP की गाइडलाइंस
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान
30 लोगों की कोर टीम, 11 लाख से ज्यादा मेंबर्स... कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने बताया पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
बंगाल में TMC को एक और झटका,  ममता बनर्जी के करीबी और EX-MLA शौकत मोल्ला को NIA ने किया अरेस्ट
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
राबड़ी देवी और लालू यादव ने अपनी सारी सुरक्षा वापस की, अब बिना सिक्योरिटी के रहेंगे
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Pneumonia Vaccine: उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
उम्र 50 पार और बार-बार रहता है खांसी-जुकाम? जान लें कब है निमोनिया वैक्सीन की जरूरत
Embed widget