एक्सप्लोरर

PM Modi US Visit: इस बार पीएम मोदी के साथ अजित डोभाल भी जाएंगे अमेरिका, पिछली बार नहीं थे साथ, जानिए वजह

PM Modi US Visit: भारत-अमेरिका कई प्रमुख क्षेत्रों में अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए काम कर रहा है. पिछले साल अजित डोभाल के अमेरिका नहीं जाने से कई सवाल खड़े हुए थे.

PM Modi US Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार (12 फरवरी 2025) से अमेरिका के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी की यह यात्रा भारत-अमेरिका द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में होगी. बताया जा रहा है कि इस बार पीएम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे. पिछले साल (सितंबर 2024) पीएम मोदी अमेरिका दौरे पर गए थे तो अजित डोभाल नहीं गए थे. उस समय ये एनएसए की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना हुआ था.

भारत के शीर्ष अधिकारियों को जारी किया गया था समन

पीएम मोदी के साथ पिछले साल अमेरिका में विदेश मंत्री एस जयशंकर, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और यूएस में भारत के राजदूत विनय क्वात्रा मौजूद थे. दरअसल उस समय पीएम मोदी के दौरे से पहले व्हाइट हाउस में खालिस्तानी समर्थक नेताओं ने बुलाकर उनसे बात की गई थी.

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हत्या की साजिश को लेकर न्यूयॉर्क की एक अदालत में याचिका दाखिल की थी. इस मामल में अजित डोभाल, निखिल गुप्ता और पूर्व रॉ प्रमुख सामंत गोयल जैसे शीर्ष अधिकारियों को समन जारी कर 21 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था. इसे लेकर भारत सरकार की ओर से भी एक उच्चस्तरीय कमेटी बनाई गई थी.

US ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से किया मना

इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका की नई ट्रंप सरकार ने भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से मना कर दिया है. इस वजह से अजित डोभाल के अमेरिका दौरा का रास्ता साफ हो गया है. अजित डोभाल ने अमेरिका के पूर्व सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन के साथ मिलकर डिफेंस, दूरसंचार और नागरिक उच्च तकनीक के क्षेत्र में सहयोग के लिए iCET ढांचा तैयार किया.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद पीएम मोदी की यह पहली अमेरिका यात्रा होगी. विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे, जिसमें दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा होगी. पीएम मोदी अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक नेताओं और भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे.

ये भी पढ़ें : भारत-बांग्लादेश सीमा पर किस तरह की चुनौतियों का सामना कर रही मोदी सरकार, केंद्र ने लोकसभा में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget