एक्सप्लोरर

तीन देशों की यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, साइप्रस, कनाडा के बाद जाएंगे क्रोएशिया; ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय PM

Indian PM Visit To Croatia: प्रधानमंत्री मोदी आज से 5 दिवसीय तीन देशों साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया के दौरे पर रवाना हो गए हैं. यह दौरा कूटनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

Indian PM Visit To Croatia: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 16 जून को पांच दिवसीय विदेश यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. यह दौरा साइप्रस, कनाडा और क्रोएशिया तक फैला होगा. ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाक तनाव के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है, जिसे कूटनीतिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है.

दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी साइप्रस से करेंगे. वह 15-16 जून तक वहां रहेंगे. यह दौरा साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस के निमंत्रण पर हो रहा है. उल्लेखनीय है कि दो दशकों में किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली साइप्रस यात्रा है. इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, सुरक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूती देने पर चर्चा होगी.

G7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
साइप्रस के बाद प्रधानमंत्री मोदी 16-17 जून को कनाडा के कनानास्किस शहर जाएंगे, जहां वह जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. यह दौरा कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के निमंत्रण पर हो रहा है.
प्रधानमंत्री लगातार छठी बार G7 सम्मेलन में भाग लेंगे. इस सम्मेलन में ऊर्जा सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक्नोलॉजी और क्वांटम इनोवेशन जैसे अहम वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होगी. साथ ही वे कई द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे.

इतिहास रचेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी 18 जून को क्रोएशिया के दौरे पर जाएंगे, जो किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली आधिकारिक यात्रा होगी. वे क्रोएशिया के प्रधानमंत्री आंद्रेज प्लेंकोविच और राष्ट्रपति जोरान मिलानोविच से मुलाकात करेंगे. इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को लेकर अहम समझौते संभव हैं.

आतंकवाद और वैश्विक सहयोग पर रहेगा जोर
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ना सिर्फ रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने की दिशा में है, बल्कि यह आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक सहयोग और भारत के स्टैंड को मजबूत करने का भी अवसर मानी जा रही है. यह दौरा भारत की विदेश नीति और वैश्विक मंच पर देश की उपस्थिति को नई मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. पीएम मोदी 19 जून को भारत लौट आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget