एक्सप्लोरर

'...और दूसरा खेल खेलते थे', तेलंगाना से पीएम मोदी का विपक्षी गठबंधन इंडिया पर वार

PM Modi In Telangana: पीएम मोदी ने तेलंगाना के निजामाबाद में सुपर थर्मल प्लांट परियोजना का उद्घाटन किया. इस प्लांट की आधारशिला भी प्रधानमंत्री ने ही रखी थी.

PM Modi Telangana Visit: तेलंगाना के निजामाबाद पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (3 अक्टूबर) को एनटीपीसी के तेलंगाना सुपर थर्मल प्लांट परियोजना का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने लोगों को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा.

उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडिया और कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा, "कांग्रेस और उसके गठबंधन के लोग महिला आरक्षण बिल को 30 साल से रोक कर बैठे थे. उनको किसी की परवाह नहीं थी. भांति-भांति की चालाकी करते थे और खेल दूसरा खेलते थे, लेकिन इस बार देश की माताओं की शक्ति देखिए कि सारे घमंडिया लोगों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को संसद के अंदर मजबूरी से समर्थन करना पड़ा. ऐसा इसलिए हो पाया, क्योंकि तेलंगाना की मांओं ने वोट की शक्ति से अपने वोट को मजबूत बनाया है, इसलिए आज आपका बेटा मजबूती से काम कर पा रहा है."  

बीआरएस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीआरएस को भारी धनराशि दी है, लेकिन बीआरएस ने तेलंगाना के लोगों के लिए भेजे गए पैसों में भी लूट मचाई. इन लोगों ने लोकतंत्र को लूटतंत्र बना दिया है. प्रजातंत्र को परिवार तंत्र बना दिया है.

उन्होंने कहा कि आपको निजाम का दौर याद होगा. जब पूरा देश आजाद हो गया था, तब भी हैदराबाद आजाद नहीं हुआ था. उस समय निजाम अड़ंगे लगाकर बैठा था. एक गुजराती बेटा सरकरा वल्लभ भाई पटेल ने ताकत का परिचय दिया और आपकी आजादी को पक्का कर दिया आज दूसरा गुजराती बेटी आपकी समृद्धि के लिए आया है, आपके विकास के लिए आया और आपकी भलाई के लिए आया है.

लाखों परिवारों के सपनों पर कब्जा
पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना में एक ही परिवार ने लाखों परिवारों के सपनों पर कब्जा कर लिया है. तेलंगाना में या तो केसीआर हैं या उनके परिजन हैं. वे आपके वोट का उपयोग केवल अपने परिवार के लिए कर रहे हैं. परिवारवाद का नुकसान युवाओं को उठाना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि आप तो जानते हैं कांग्रेस एक बार जिस राज्य से जाती वहां उसका लौटना मुश्किल हो जाती है. इसलिए कांग्रेस ने वोटिंग का बंटवारा करने का कांट्रेक्ट लिया और बीआरएस वोट के बंटवारे लिए तिजोरी खोलकर बैठ गई है. पर्दे के पीछे खेल चल रहा है. आज जब बीआरएस की हार तय है तो वह कांग्रेस ने पर्दे के पीछे बीआरएस से गठबंधन कर लिया है.

तेलंगाना ने देश के विकास में दिया योगदान
उन्होंने कहा, "तेलंगाना ने वह राज्य है, जिसने देश के विकास में हमेशा अपना योगदान दिया है. आप देश की प्रगति का आधार है. यहां टैलेंट ही टैलेंट है. जब दुनिया में कोरोना महामारी आई तो तेलंगाना ने भी वैक्सीन बनाकर पूरी दुनिया में भेजी. हम तेलंगाना के लिए जितना कर सकते हैं, कर रहे हैं."

यह भी पढ़ें- 'जातिगत जनगणना की झुंझलाहट कहीं तो निकलेगी...', न्यूजक्लिक पर रेड को लेकर बोला विपक्ष, केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget