एक्सप्लोरर

Lockdown: पीएम मोदी की विपक्षी नेताओं से बातचीत, सरकार के कदमों की दी जानकारी, एकजुट होने को कहा

सरकार की कोशिश है कि कोरोना वायरस संकट के इस दौर में विपक्ष को भरोसे में लाया जाए.24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा औ राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने सभी नेताओं को सरकार के कदमों और भविष्य की योजनाओं के बार में जानकारी दी. इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्षी के सभी नेताओं से एकजुट होकर कोरोना के खिलाफ पहल करने को कहा.

मोदी ने विपक्ष को दी सरकार के कदमों की जानकारी

दरअसल मोदी सरकार की कोशिश है कि कोरोना वायरस संकट के इस दौर में विपक्ष को भरोसे में लाया जाए और आने वाले समय में सरकार की तरफ से क्या-क्या कदम उठाए जा सकते हैं, इसकी जानकारी दी जाए. इस बीच लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे बढ़ाया जा सकता है, इस बात की चर्चा भी जोरों पर है. देश के 8 राज्य लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत भी दे चुके हैं.

बैठक में कौन-कौन शामिल हुए?

पीएम मोदी के साथ इस बैठक में लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, राज्यसभा सांसद गुलाम नबी आजाद, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव, बहुजन समाज पार्टी के नेता सतीश मिश्रा, टीएमसी के सुदीप बंदोपाध्याय, एलजेपी के चिराग पासवान सहित तमाम विपक्षी दलों के नेता मौजूद थे.

24 मार्च से 21 दिनों का लॉकडाउन लागू होने के बाद प्रधानमंत्री का विपक्षी दलों के साथ यह पहला संवाद है. हालांकि, प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के मुद्दे पर दो अप्रैल को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से संवाद किया था.

देश में कोरोना से अबतक 149 लोगों की मौत

 बता दें कि आज देश में संक्रमित लोगों की संख्या पांच हजार के पार पहुंच गई है. पिछले चौबीस घंटों में 35 लोगों की मौत हो गई और 700 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. अबतक कोरोना वायरस से 149 लोग मारे जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें-

ताजा अपडेट: संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा, पिछले 12 घंटों में 25 की मौत, मरीजों की संख्या 5000 के पार

GoM की सिफारिश, 15 मई तक शैक्षणिक संस्थाओं और धार्मिक गतिविधियों पर रोक जारी रहे-सूत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
महिला आरक्षण-वंदे मातरम पर स्मृति ईरानी की राहुल को चुनौती, क्या कहा?
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
यश के Toxic इवेंट में हादसा! स्पीकर स्टैंड गिरने से 4 घायल, केस दर्ज
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'
BJP के Gen-Z प्रोग्राम पर CJP का तंज, सौरव दास बोले - 'शानदार फैसला...'

वीडियोज

सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget