एक्सप्लोरर

अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना'

Ahmadabad Plane Crash: सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) के अधिकारियों ने कहा कि अगली सूचना तक सभी उड़ान संचालन अस्थायी रूप से निलंबित रहेंगे.

Ahmdabad London Plane Crash: अमहदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया का प्लेन गुरुवार (12 जून, 2025) को क्रैश हो गया. विमान में 242 यात्री सवार थे. घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हादसे के बारे में जानकर स्तब्ध और दुखी हूं. 

पीएम मोदी ने कहा, "अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है. यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है. इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूं जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं."

गौतम अडानी ने भी जताया दुख

अहमदाबाद प्लेन हादसे पर अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने दुख जताया और कहा कि इस हादसे का शिकार हुए लोगों के परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं. अडानी ने कहा, हम एयर इंडिया फ्लाइट 171 के हादसे से स्तब्ध और बहुत दुखी हैं. हमारी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अकल्पनीय क्षति सहन की है. हम सभी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं और ग्राउंड पर मौजूदा परिवारों को पूरा सपोर्ट दे रहे हैं. 

दुर्घटना के कारण बचाव दल और आपातकालीन सेवाओं की तेज आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए क्षेत्र के आसपास की सभी सड़कों को तत्काल बंद कर दिया गया. अमेरिकी कंपनी बोइंग का बनाया हुआ एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 10 चालक दल के सदस्यों और तीन छोटे बच्चों सहित 242 लोग सवार थे.

169 भारतीय नागरिक थे सवार

एयर इंडिया के बयान में कहा गया, अहमदाबाद से 13:38 बजे रवाना हुई बोइंग 787-8 विमान की इस उड़ान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक हैं, 53 ब्रिटिश नागरिक हैं, एक कनाडाई नागरिक है और सात पुर्तगाली नागरिक हैं. एयरलाइन ने कहा, घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: Air India Plane Crash: बोइंग 787-8 विमान ने टेक ऑफ किया, थोड़ी दूर चला और फिर दिखने लगीं आग की लपटें, पढ़ें गुजरात विमान हादसे से जुड़े 10 फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'
NALSAR जाने पर CJI की अहम टिप्पणी, 'सवाल ही नहीं उठता कि...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget