एक्सप्लोरर

PM Modi से मिलीं स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन, एबीपी न्यूज को बताया किस मुद्दे पर क्या हुई बात

PM Modi and Swedish PM Talks: मैग्डालेना एंडरसन ने कहा कि रूस और यूक्रेन (Russia Ukrain Crisis) संकट को लेकर भी बातचीत हुई है. इसके साथ ही रिश्तों को मजबूत करने पर भी दोनों देश आगे बढ़ रहे हैं.

Magdalena Andersson Meeting With PM Modi: स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डालेना एंडरसन (Swedish PM Magdalena Andersson) की प्रधानमंत्री मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के साथ मुलाकात के बाद एबीपी न्यूज़ से उनसे एक्सक्लूसिव बातचीत की. उन्होंने बताया कि भारत के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात बहुत अच्छी रही, हमने कई मुद्दों पर बात की है. स्वीडन की कई कम्पनियां इस वक्त भारत में काम कर रही हैं. हमारी बातचीत इस दिशा में हुई है कि किस तरह से दोनों देश (India and Sweden) आपसी साझेदारी को बढ़ा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Repo Rate Hiked: आरबीआई ने दिया बड़ा झटका, रेपो रेट बढ़ाकर 4.40 फीसदी किया, लोन होगा महंगा- बढ़ेगी EMI

उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन (Russia Ukrain Crisis) संकट के मुद्दे पर भी हमारी बातचीत हुई. हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के सामने स्वीडन का पक्ष रखा है. स्वीडन की प्रधानमंत्री (Swedish PM) ने इसके साथ ही आग्रह किया है कि इस मामले पर दुनिया को कदम उठाने होंगे, क्योंकि रूस ने जो किया उसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता. मैग्डालेना एंडरसन (Magdalena Andersson) ने यह भी बताया कि स्वीडन में हम नाटो की सदस्यता पर संसद में चर्चा कर रहे हैं. स्वीडन रूस का पड़ोसी है और हमारी चिंताएं उसके साथ हैं. 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों और संयुक्त कार्य योजना में प्रगति पर बातचीत की. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘स्वीडन के साथ मजबूत संबंध. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने भारत-स्वीडन दोस्ती को और अधिक विविधतापूर्ण बनाने को लेकर व्यापक बातचीत की.’

दोनों नेताओं के बीच पहली मीटिंग

तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बर्लिन से मंगलवार को यहां पहुंचे पीएम मोदी ने डेनमार्क की राजधानी में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन से इतर एंडरसन से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच यह पहली बैठक थी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘नवाचार, प्रौद्योगिकी और निवेश पर स्थापित एक साझेदारी. प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की. संयुक्त कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की.’

इस मुद्दे पर भी हुई बात

प्रधानमंत्री मोदी की 2018 की स्वीडन यात्रा के दौरान, दोनों पक्षों ने रक्षा, व्यापार और निवेश, नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट शहरों, महिलाओं के कौशल विकास, अंतरिक्ष और विज्ञान में व्यापक पहलों को आगे बढ़ाने के लिए एक व्यापक संयुक्त कार्य योजना को अपनाया था. विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई.’ मंत्रालय ने कहा, ‘आज की बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने लीड आईटी (लीडरशिप ग्रुप ऑन इंडस्ट्री ट्रांजिशन) पहल की प्रगति पर भी संतोष व्यक्त किया.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सपा के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget