एक्सप्लोरर

दिल्लीः व्यापारी से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने वाला शूटर गिरफ्तार, जेल में बैठकर गिरोह चला रहा है गैंगस्टर

गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि हरियाणा की जेल में बंद अक्षय पालदा ने उसे नरेला के प्रॉपर्टी डीलर से 1 करोड़ की रंगदारी वसूलने के लिए कहा था.

नई दिल्लीः दिल्ली के नरेला इलाके के एक प्रॉपर्टी डीलर घर के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर 1 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले अक्षय उर्फ पालदा गैंग के शार्प शूटर को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस शूटर का नाम रवि है और अक्षय उर्फ पालदा फिलहाल हरियाणा की जेल में बंद है और वहीं से अपना गैंग चला रहा है.

गोली चलाकर रंगदारी मांगने की ये वारदात 23 जून की है जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गयी थी. पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला की बदमाशों ने फायरिंग करने के बाद रंगदारी के लिए जो चिट्ठी व्यापारी के घर डाली थी उसमें अक्षय पालदा, सेठी और सचिन नाम के बदमाशों के नाम लिखे थे.

जांच में पता चला की अक्षय पालदा हरियाणा जेल मे बंद है. लेकिन उसके शूटर बाहरी दिल्ली में एक्टिव हैं. जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर अक्षय पालदा के शूटर रवि को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में रवि ने बताया की हरियाणा जेल में बंद अक्षय पालदा ने ही नरेला के प्रॉपर्टी डीलर से ये 1 करोड़ की रंगदारी वसूलने के लिए कहा था.

छावला इलाके से भी बुधवार को एनकाउंटर के बाद 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. कुछ दिन पहले नजफगढ़ इलाके के एक ज्वेलरी शोरूम पर फायरिंग करने वाले दो बदमाशों को एक एनकाउन्टर के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है. इन दोनो बदमाशों पर कार जैकिंग, मर्डर, एक्सटॉर्शन और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं.

राजधानी दिल्ली के व्यापारियों में दहशत हाल ही में तिहाड़ जेल से एक्सटॉर्शन रैकेट चला रहे दो गैंग का दिल्ली पुलिस ने पर्दाफाश किया था. जो अंदर से ही अपने गुर्गों के जरिए व्यपारियों से जबरन वसूली कर रहे थे.  पिछले कुछ समय में दिल्ली में स्ट्रीट क्राइम के साथ संगठित अपराध काफी बढ़ा है. पुलिस अलग-अलग आपरेशन चलाकर इन बदमाशों को गिरफ्तार कर रही है.

यह भी पढ़ें:

दिल्ली: प्रियंका गांधी के सरकारी बंगले का आवंटन रद्द, 1 अगस्त तक खाली करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
वीजा खत्म, फिर भी भारत में डेरा! द्वारका में नाइजीरियाई नागरिक पकड़ा गया
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर
विजय सरकार बच्चों को देने जा रही है सोने की अंगूठी, ज्वेलर्स को दिया ऑर्डर

वीडियोज

Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget