एक्सप्लोरर

भारत में पाकिस्तान की बड़ी साजिश नाकाम! पंजाब के बटाला में एनकाउंटर के बाद 6 गिरफ्तार

Punjab Police Busted Khalistani Terror Module: बटाला पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.

Khalistani Terror Module Busted: पंजाब की बटाला पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित खालिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए बटाला पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल को ध्वस्त कर दिया है. ये मॉड्यूल हरविंदर सिंह रिंडा के निर्देशों पर मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान के नेतृत्व में काम कर रहा था.

पंजाब के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मॉड्यूल के छह सदस्यों को पकड़ लिया है. उन्होंने मंगलवार (20 मई, 2025) को एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट भी डाली. उन्होंने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार हुए लोगों की पहचान जतिन कुमार उर्फ ​​रोहन, बरिंदर सिंह उर्फ ​​साजन, राहुल मसीह, अब्राहम उर्फ ​​रोहित, सोहित और सुनील कुमार के रूप में हुई है.

मनिंदर बिल्ला और मन्नू अगवान से मिलते थे सीधे निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुहैल कासिम मीर के मुताबिक, ये लोग आतंकवादी नेटवर्क के अलग-अलह सब-मॉड्यूल का हिस्सा थे, जिनमें ग्रेनेड ऑपरेटर, लॉजिस्टिक सपोर्ट, फाइनेंशियल हैंडलर्स और शेल्टर देने का काम शामिल था. इस मॉड्यूल ने बटाला में एक शराब की दुकान के बाहर ग्रेनेड हमले का प्रयास किया था. हमले के बाद आतंकवादी मन्नू अगवान ने इसकी जिम्मेदारी ली. गिरफ्तार आरोपियों को पुर्तगाल स्थित मनिंदर बिल्ला और बीकेआई मास्टरमाइंड मन्नू अगवान से सीधे निर्देश मिल रहे थे.

एनकाउंटर में एक गुर्गा घायल

जब पुलिस संदिग्धों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी, तो जतिन कुमार ने कथित तौर पर टीम पर गोली चलाई. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया. उसे बटाला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से .30 बोर की पिस्तौल बरामद की गई है.

मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की संबंधित धाराओं के तहत सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन, बटाला में एफआईआर दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: Jyoti Malhotra spying case: पाकिस्तानी जासूसी के मामले में बड़ा खुलासा, ज्योति मल्होत्रा समेत 4 ब्लैकआउट के दौरान क्या कर रहे थे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget