एक्सप्लोरर

PNB को 31 करोड़ से ज्यादा का चूना लगाने का आरोप, CBI ने कई जगहों पर की छापेमारी, मुकदमा दर्ज

सीबीआई ने गुरुवार को इस मामले में छापेमारी की है. इसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने का दावा किया गया है.

नई दिल्ली: सीबीआई ने पंजाब नेशनल बैंक की स्टेशन स्क्वायर ब्रांच भुवनेश्वर शाखा को बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने के आरोप में चार बैंक अधिकारियों समेत निजी फर्म के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. सीबीआई ने इस मामले में आज ओड़िशा और कोलकाता समेत अनेक जगहों पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने का दावा किया गया है.

सीबीआई के मुताबिक, पंजाब नेशनल बैंक ने सीबीआई को शिकायत दी थी की स्टेशन स्क्वायर ब्रांच भुवनेश्वर के बैंक अधिकारियों ने एक निजी कंपनी और उसके अधिकारियों के साथ मिलीभगत करके कंपनी को अनेक मामलों में तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर छूट दी. इस छूट के तहत उन्हें कंपनी के खाते में ओवरड्यू चेक सुविधा और लैटर ऑफ क्रेडिट सुविधा समेत अनेकों सुविधाएं दी.

आरोप के मुताबिक, इन बैंक अधिकारियों ने यह जांच भी नहीं की कि कंपनी क्या काम करती है और बैंक में जमा कराए गए दस्तावेजों में क्या काम दिखाती है? बैंक अधिकारियों की मिलीभगत के चलते उक्त कंपनी ने बैंक से मिले पैसों को अपनी दूसरी कंपनियों को स्थानांतरित कर दिया जिसके चलते बैंक को 31 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. सीबीआई ने इस मामले में बैंक अधिकारियों समेत निजी फर्म के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और आज विशाखापट्टनम, कोलकाता, जम्मू और ओडिशा के भुवनेश्वर और कटक स्थित बैंक कर्मियों और निजी कंपनी के अधिकारियों के घर और कार्यालय पर छापे मारे गए.

सीबीआई का दावा है कि इस छापेमारी के दौरान अनेक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिले हैं. साथ ही बैंक लॉकर की चाबियां भी बरामद हुई हैं. सीबीआई ने जिन बैंक अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया उनमें बैंक के तत्कालीन मुख्य प्रबंधक नागमणि सत्यनारायण प्रसाद, तत्कालीन सहायक उप महाप्रबंधक एससी शर्मा, मनोरंजन दास तत्कालीन मुख्य प्रबंधक और प्रियतोश दास तत्कालीन वरिष्ठ प्रबंधक के नाम शामिल हैं. इसके अलावा ग्लोबल ट्रेडिंग सॉल्यूशन लिमिटेड भुवनेश्वर नामक कंपनी और उसके प्रबंध निदेशक अविनाश मोहंती समेत कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की जांच जारी है.

क्या 15 जून के बाद फिर से लगेगा संपूर्ण लॉकडाउन? जानें क्या है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget