एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन बिल पर शिवसेना का रुख साफ नहीं, उद्धव बोले- सवालों के जवाब मिलने पर लेंगे फैसला

बिल रविवार देर रात लोकसभा से पास हो गया. बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में सिर्फ 80 वोट पड़े. अब कल राज्यसभा में इस बिल को पेश किया जाएगा.

नई दिल्ली: लोकसभा में पास होने के बाद नागरिकता संशोधन बिल कल राज्यसभा में पेश किया जाएगा. बिल पास करवाने के लिए बीजेपी को कई अन्य पार्टियों के सहयोग की जरूरत है. इस बीच शिवसेना के रुख ने भी सस्पेंस बढ़ा दिया है. पहले संजय राउत ने कहा कि लोकसभा में जो हुआ वो भूल जाइए. उसके बाद खुद पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी बिल पर सवाल उठा दिए.

उद्धव ठाकरे ने कहा, ''लोकसभा में हमारे कुछ सवाल हैं जो हमने पूछे है पर कल गृह मंत्री ने सब पार्टियों के जवाब दिए है लेकिन शिवसेना के सवालों का जवाब नहीं दिया. बीजेपी को भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि जो वो कर रही है सब ठीक है.''

राज्यसभा के लिए सरकार की टेंशन बढ़ाते हुए उद्धव ठाके ने कहा कि राज्यसभा के में भी हमारे पास कुछ सवाल हैं. उद्धव ठाकरे ने कहा, ''राज्य सभा में भी हमारे कुछ सवाल हैं उनका जवाब नहीं आया है, जवाब आने के बाद हम फैसला लेगें.'' उन्होनें कहा कि हमारे सवालों पर जब तक स्पष्टता नहीं आ जाती तब तक हम समर्थन नहीं करेंगे.

लोकसभा में बिल के समर्थन में पड़े 311 वोट नागरिकता संशोधन बिल रविवार देर रात लोकसभा से पास हो गया. बिल के पक्ष में 311 वोट पड़े जबकि विपक्ष में सिर्फ 80 वोट पड़े. इस बिल को अब कल राज्यसभा में पेश किया जाएगा. राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने बताया है कि सदन में चर्चा के लिए 6 घंटे का समय तय किया गया है.

बीजेपी के सांसद राकेश सिन्हा ने बिल का विरोध करने वाले पर सवाल उठाए हैं. राज्यसभा में शिवसेना के 3 सांसद हैं. राज्यसभा में बहुमत के लिए 121 सदस्यों का समर्थन चाहिए अभी 126 सदस्य साथ दिख रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget