एक्सप्लोरर

Nirbhaya Case: दिल्ली सरकार ने नए डेथ वारंट के लिए कोर्ट का रुख किया, अदालत ने दोषियों से कल तक मांगा जवाब

Nirbhaya Case: निर्भया के दोषियों की फांसी के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन और निर्भया के माता-पिता जल्द ही पटियाला हाउस कोर्ट जाएंगे.

नई दिल्ली: निर्भया मामले (Nirbhaya Case) में अब जल्द ही दोषियों को फांसी हो सकती है. आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने एक दोषी पवन कुमार गुप्ता की दया याचिका खारिज कर दी. जिसके बाद दिल्ली सरकार ने निर्भया मामले के चार दोषियों को फांसी के लिए नई तारीख का अनुरोध करने के लिए अदालत का रुख किया है. जिसके बाद कोर्ट ने दोषियों को नोटिस जारी कर कल तक जवाब मांगा है.

वहीं तिहाड़ जेल प्रशासन और निर्भया के माता-पिता ने नए डेथ वारंट के लिए जल्द कोर्ट जाने की बात कही है. एक अधिकारी ने कहा कि पवन गुप्ता की दया याचिका खारिज होने के बाद निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा की तामील के लिए नई तारीख को लेकर तिहाड़ जेल प्रशासन अदालत जाएगा.

वहीं निर्भया के माता-पिता के वकील सीमा कुशवाहा ने कहा, ''हम आज पटियाला कोर्ट में एक नई अर्जी डाल रहे हैं कि फांसी के लिए नई तारीख तय की जाए. अब जो तारीख तय होगी वो फाइनल तारीख होगी जिसमें इन चारों दोषियों को फांसी दी जाएगी. अब चारों दोषी अपने सभी अधिकारों का पूरी तरह से इस्तेमाल कर चुके हैं.'' यहां ध्यान रहे कि पवन गुप्ता के पास राष्ट्रपति की दया याचिका खारिज किए जाने को चुनौती देने का विकल्प है.

इस तारीख को हो सकती है फांसी

संभव है कि निर्भया मामले में दोषियों को 18 या 19 मार्च को फांसी हो. नियमों के मुताबिक एक बार राष्ट्रपति किसी दोषी की दया याचिका खारिज कर देते हैं तो उसके बाद से उसको 14 दिन का वक्त और दिया जाता है. ताकि इस दौरान अपने परिवार वालों से मिल सके और अपनी अंतिम इच्छा को पूरा कर सके.

तीन दोषियों की दया याचिका पहले से है खारिज

पवन गुप्ता से पहले मुकेश, विनय और अक्षय की दया याचिका को राष्ट्रपति पहले ही खारिज कर चुके हैं. हालांकि अक्षय की तरफ से कहा जा रहा है कि उसने एक दूसरी दया याचिका भी राष्ट्रपति के पास भेजी है लेकिन उस पर विचार करना या ना करना यह राष्ट्रपति का विशेषाधिकार है. मामले के दो अन्य दोषी राम सिंह ने जेल में आत्महत्या कर ली थी वहीं एक नाबालिग को तीन साल की सजा के बाद सुधार गृह से छोड़ दिया गया था.

तीन डेथ वारंट पहले ही खारिज हो चुके हैं

निर्भया मामले में दोषियों के खिलाफ दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने तीन बार डेथ वारंट जारी किया लेकिन तीनों बार ही दोषियों ने कानूनी पेचदगियों का फायदा उठाते हुए डेथ वारंट पर रोक लगवाने में कामयाब रहे. लेकिन अब दोषियों के सभी विकल्प करीब-करीब खत्म कर चुके हैं.

निर्भया के पिता ने क्या कहा?

''उसके (पवन गुप्ता) पास बस एक विकल्प बचा है...दया याचिका ठुकराए जाने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय का रुख करना, बाकी सब ये इस प्रक्रिया से गुजर चुक हैं. देखते हैं आगे क्या होता है, लेकिन हमें यकीन है कि न्याय होगा.’’

निर्भया के साथ 16 दिसंबर 2012 को दक्षिणी दिल्ली में चलती बस में बर्बरतापूर्वक गैंगरेप किया गया था. निर्भया की 29 दिसंबर को सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में मौत हो गयी थी जहां उसे बेहतर इलाज के लिए ले जाया गया था.

पढ़ें- निर्भया केस में कब-क्या हुआ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget