एक्सप्लोरर

Nirav Modi: नीरव मोदी के फटे-हाल! जुर्माना चुकाने के लिए उधार मांगने पड़ रहे पैसे, कोर्ट में बोला- पिछले दो सालों से...

Extradition Nirav Modi: आर्थिक भगोड़े नीरव मोदी को कोर्ट के आदेश पर 1.47 करोड़ का जुर्माना देना था. उसने कोर्ट में कहा है कि वो पैसे उधार लेकर ही जुर्माने का भुगतान कर पाएगा.

Nirav Modi News: पूर्व अरबपति हीरा कारोबारी और आर्थिक भगोड़ा नीरव मोदी पाई-पाई को मोहताज हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव मोदी को जुर्माना चुकाने के लिए जेल में ही पैसा उधार लेना पड़ रहा है. अदालत ने उसे प्रत्यर्पण की अपील के लिए लागत का भुगतान करने का आदेश दिया था. दो महीने गुजर जाने के बावजूद नीरव मोदी ने अभी तक भुगतान नहीं किया है. अदालत ने नीरव मोदी पर 150,247 पाउंड (करीब 1.47 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था.

ट टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, नीरव मोदी को गुरुवार (9 मार्च) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्वी लंदन में बार्किंगसाइड मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया. यहां उसने बिना वकील के खुद ही अपना बचाव किया और दलीलें दीं. इसी साल 9 जनवरी को कोर्ट ने आदेश दिया था कि नीरव मोदी को 28 दिनों के अंदर अपनी प्रत्यर्पण अपील की लागत का भुगतान करना होगा, लेकिन अब तक उसने पैसे जमा नहीं किए हैं.

हर महीने पैसा चुकाने के लिए कहा था

नीरव मोदी ने अदालत से कहा था कि वो हर महीने £10,000 (9.7 लाख रुपये) का भुगतान कर सकता है. हालांकि, जुर्माना वसूलने वाली टीम ने उसकी पेशकश को अस्वीकार कर दिया. उसने अदालत को ये भी बताया कि वो जुर्माना चुकाने के लिए पैसे उधार ले रहा है.

'मेरी सारी संपत्ति जब्त कर ली गई है'

यह पूछे जाने पर कि उसने भुगतान क्यों नहीं किया? नीरव ने अदालत में कहा, "मेरी सारी संपत्ति जब्त कर ली गई है और मैं अपनी कानूनी फीस भरने में असमर्थ हूं." पीठ ने नीरव मोदी से पूछा कि क्या वो जुर्माना नहीं भरने की वजह से कुछ और समय जेल में रहने के लिए तैयार है? इस पर नीरव ने 'हां' में जवाब दिया.

'मेरी संपत्ति फर्जी आरोपों के कारण फ्रीज है'

कोर्ट ने नीरव मोदी से ये भी पूछा कि उसकी संपत्ति जब्त क्यों गई? इस पर नीरव मोदी ने कहा, "मेरी ज्यादातर संपत्ति भारत में है, जहां मैं पिछले 30 सालों से रह रहा हूं और काम कर रहा हूं. मेरी संपत्ति भारत में पिछले चार सालों से फर्जी आरोपों के कारण फ्रीज है." यह पूछे जाने पर कि उसे हर महीने 10,000 पाउंड कहां से मिलेंगे, इस पर नीरव ने कहा, "मैं पिछले चार सालों से जेल में हूं और पिछले दो सालों से उधार ले रहा हूं."

'भारत क्यों नहीं गए?'

अदालत में मजिस्ट्रेट ने नीरव मोदी से पूछा कि अगर आरोप फर्जी थी तो अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए भारत क्यों नहीं गए? जिस पर नीरव ने कहा, "मुझे भारत में निष्पक्ष सुनवाई नहीं मिलेगी." सुनवाई पूरी होने के बाद लंदन की अदालत ने फैसला सुनाया कि नीरव मोदी अगले छह महीने के लिए प्रति माह 9.7 लाख रुपये का भुगतान कर सकता है.

ये भी पढ़ें- Land For Jobs Scam Case: दिल्ली, मुंबई से लेकर पटना तक ED की रेड, लालू यादव की बेटियों के घर भी पहुंची एजेंसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajouri Flood: जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
जम्मू-कश्मीर में बाढ़ संकट, एक्शन में अमित शाह, LG और CM उमर अब्दुल्ला को किया फोन
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
TMC के बागी सांसदों को सर्वदलीय बैठक में बुलाने पर भड़का विपक्ष, पहले किया वॉकआउट, फिर हुआ शामिल
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
सोनम वांगचुक अस्पताल में, CJP ने 20 जुलाई को किया मार्च का ऐलान, आगे क्या होगा, एक्सपर्ट्स ने बताया
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget