एक्सप्लोरर

Nipah Virus Update: ‘कोरोना से 20 गुना ज्यादा खतरनाक है निपाह वायरस’, मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच

Kerala Nipah Virus: केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस की चपेट में आने के बाद दो लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग संक्रमित हैं. ऐसे में कुछ आंकड़े सामने आए हैं जो डराने वाले हैं.

Nipah Virus VS Covid-19: दुनिया ने कोरोना वायरस का आतंक देखा हुआ है. इसके बाद अलग-अलग जगहों पर अन्य तरह के वायरस भी देखे गए. इसी क्रम में देश में केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस फैला हुआ है जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है और 4 लोग संक्रमित हैं. इन सब के बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के डीजी राजीव बहल ने डराने वाले आंकड़े पेश किए हैं.

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उन्होंने कहा कि निपाह वायरस में मृत्यु दर 40-70 प्रतिशत के बीच है. इसके अलावा इसकी रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोनल एंटीबॉडी की 20 डोज खरीदने का फैसला किया है. आईसीएमआर चीफ ने कहा, “साल 2018 में हमने ऑस्ट्रेलिया से मोनोक्लोन एंटीबॉडी की कुछ डोज लीं थीं. फिलहाल ये डोज सिर्फ 10 मरीजों के लिए उपलब्ध हैं. 20 और डोज खरीद रहे हैं. लेकिन ये दवाई संक्रमण के शुरुआती दौर में देनी होती है.”

कोरोना से इतना खतरनाक है निपाह वायरस

इसके अलावा उन्होंने बताया कि इस वायरस की चपेट में आए 100 लोगों में से 40-70 लोगों के बीच लोगों की जान जाने का खतरा है. राजीव बहल ने कहा कि कोरोना संक्रमण में मृत्यु दर सिर्फ 2-3 प्रतिशत ही थी. निपाह में संक्रमित लोगों की मृत्यु दर इसकी तुलना में बहुत अधिक है. ये 40 से 70 प्रतिशत के बीच है. फिलहाल इसके संक्रमण से बचने के उपाय किए जा रहे हैं.

‘इंसानों से इंसानों में फैलता है निपाह’

केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने पुष्टि करते हुए कहा कि ये वायरस का बांग्लादेशी स्ट्रेन है और ये इंसानों से इंसानों में फैलता है. केरल में निपाह वायरस की वजह से दो लोगों की जान भी जा चुकी है. उन्होंने ये भी बताया कि ये वेरियंच संक्रामक तो कम है लेकिन इसकी मृत्यु दर ज्यादा है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक इस वायरस का कोई इलाज या वैक्सीन नहीं है तो ऐसे में इससे बचाव ही उपाय है.

ये भी पढ़ें: Nipah Virus: निपाह से लड़ने के लिए ICMR बनाएगा वैक्सीन, ऑस्ट्रेलिया से मंगाई जा रही एंटीबॉडी, पढ़ें अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget