एक्सप्लोरर

अपने पहले विदेशी दौरे पर कल भारत आएंगे श्रीलंका के नए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे

भारत दौरे से पहले श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा कि श्रीलंका को एक ऐसा देश बनाने का प्रयास करेंगे जो भारत और चीन दोनों के साथ समान रूप से सहयोग कर सके.

नई दिल्ली: श्रीलंका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे गुरुवार को तीन दिनी भारत दौरे पर आ रहे हैं. हालिया चुनावों में मिली जीत के बाद राष्ट्रपति पद संभालने वाले राजपक्षे की यह पहली विदेश यात्रा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यौते पर भारत आ रहे राष्ट्रपति राजपक्षे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ श्रीलंकाई राष्ट्रपति की द्विपक्षीय मुलाकात भी होगी. इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शरीक होंगे.

विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे. शुक्रवार सुबह विदेश मंत्री एस जयशंकर जहां श्रीलंका के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे वहीं राष्ट्रपति भवन में सलामी गार्ड के साथ उनका औपचारिक स्वागत भी किया जाएगा. दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद दोनों नेता मीडिया को भी संबोधित करेंगे.

राष्ट्रपति के तौर पर अपनी पहली भारत यात्रा पर आ रहे गोटबाया राजपक्षे ने कहा श्रीलंका ऐसा कुछ नहीं करेगा जो भारत के हितों के खिलाफ हो. चीन के करीबी समझे जाने वाले राजपक्षे के मुताबिक वो श्रीलंका को एक ऐसा देश बनाने का प्रयास करेंगे जो भारत और चीन दोनों के साथ समान रूप से सहयोग कर सके.

अपनी भारत यात्रा में राजपक्षे की कोशिश भारत से नया निवेश जुटाने की भी होगी. भारत दौरे से पहले दिए इंटरव्यू में नए श्रीलंकाई राष्ट्रपति ने कहा कि चीन ही नहीं हम चाहेंगे कि भारत, जापान, सिंगापुर समेत सभी देश आएं और निवेश करें. हालांकि हम्मबनटोटा बंदरगाह को चीन के हवाले करने को लेकर सवालों में घिरते रहे पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई गोटबाया ने साफ किया कि हम निवेश चाहते हैं लेकिन किसी तरह के सैन्य टकराव या भू-राजनैतिक खींचतान के बीच नहीं आना चाहते.

श्रीलंका चुनावः गोटबाया राजपक्षे जीते, पीएम मोदी ने दी बधाई तो जवाब मिला- थैंक्यू

सूत्रों के अनुसार राष्ट्रपति राजपक्षे की यात्रा के दौरान भारत की कोशिश उनसे श्रीलंका में तमिल आबादी के हितों की रक्षा पर आश्वासन लेने की होगी. इसके अलावा भारत अपने पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के लिए कुछ नई सहायता परियोजनाओं का भी एलान कर सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
मोदी सरकार के इस मंत्री का प्रधानमंत्री की सलाह पर इस्तीफा, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने किया स्वीकार
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
दिल्ली में हो रहे प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
CJP के प्रदर्शन पर सीमा पार आतंकियों की नजर, इंटेलिजेंस अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने उठाया कदम
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
Embed widget