एक्सप्लोरर

नई दिल्ली: लुटियंस दिल्ली में हर जगह मिलेगी फ्री वाई-फाई, छह महीने में चप्पे-चप्पे पर लगेंगे 625 स्मार्ट पोल

नई दिल्ली के सभी एनडीएमसी जोन अगले छह महीने में वाईफाई सुविधा से लैस होंगे. इस बात की घोषणा खुद एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार ने किया है.

नई दिल्ली: एनडीएमसी नई दिल्ली के सभी इलाकों में वाई-फाई लगाने जा रही है और अगले छह महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा. एनडीएमसी के चेयरमैन नरेश कुमार ने कहा है कि अगले छह महीने में नई दिल्ली के सभी इलाके वाई-फाई से लैस हो जाएंगे. बता दें कि दिल्ली के कनॉट प्लेस को वाई-फाई जोन बनाने का काम पहले ही पूरा कर लिया गया है.

नरेश कुमार ने कहा कि कनॉट प्लेस में वाई-फाई अच्छे से चल रहा है, लोग इसका फायदा उठा रहे हैं. वाई-फाई के लिए नई दिल्ली एरिया के पूरे इलाके में कुल 625 स्मार्ट पोल लगने हैं, 55 स्मार्ट पोल लगाए जा चुके हैं. एक स्मार्ट पोल पर लगे वाई-फाई से आसपास के 25 से 30 मीटर के रेडियस में इंटरनेट का नेटवर्क मिल जाता है. इसके अलावा, सभी बाजार, मेट्रो स्टेशन, चौराहे में भी यह स्मार्ट पोल लगाया जाएगा, जिससे वहां के आसपास वाई-फाई का नेटवर्क हो.

नरेश कुमार ने कहा, ''हमने इस साल दिसंबर तक सभी क्षेत्रों में मुफ्त वाई-फाई सेवा का विस्तार करने का लक्ष्य रखा है. स्मार्ट पोल के अलावा एनडीएमसी अपना फाइबर नेटवर्क डाल रहा है. एमटीएनएल के साथ यह प्रोजेक्ट चल रहा है. सबसे पहले कनॉट प्लेस को इससे जोड़ा जा रहा है, इसके बाद बाकी एरिया को भी जोड़ा जाएगा. इसके शुरू होने से ऑफिस के अंदर भी नेटवर्क बेहतर होगा और यह पूरी तरह से सुरक्षित भी होगा. यह हमारे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से भी कनेक्ट होगा.''

चेयरमैन नरेश कुमार ने बताया कि साल 2017 में एनडीएमसी को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया था. जिसके बाद से एनडीएमसी इलाके में विभिन्न योजनाएं शुरू की गई. इसमें बिजली के स्मार्ट मीटर से लेकर सभी संपत्तियों को विशिष्ट पहचान कोड दिया गया है. ई- चार्जिंग स्टेशन से लेकर, स्मार्ट साइकिल और स्मार्ट एलईडी स्क्रीन को स्थापित किया गया है.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget