एक्सप्लोरर

करोड़ों के घोटाले का शिकार बनी PNB की बैठकों में अब बजेगा राष्ट्रगान

इसी साल जनवरी में देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पीएनबी में बड़े पैमाने पर घोटाला उजागर हुआ था. घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा था कि मेहुल चोकसी ने 7,080.86 करोड़ रुपये ठगे. वहीं नीरव मोदी ने 6,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.

नई दिल्ली: अब तक के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले का शिकार बनी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बोर्ड की हर वार्षिक बैठक (एजीएम) और असाधारण आम बैठक (ईजीएम) में नेशनल एंथम (राष्ट्रगान) बजाने का फैसला लिया है. अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पिछले एजीएम की बैठक में राष्ट्रगान गाने संबंधी प्रस्ताव एक शेयरधारक ने रखा था, जिसे पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील मेहता ने मंजूरी दी. मेहता ने 18 सितंबर को बैठक में बताया कि अब बैंक के हर एजीएम और ईजीएम में राष्ट्रगान बजाया जाएगा.

सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया और भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, एजीएम और ईजीएम में राष्ट्रगान गाना अनिवार्य नहीं है. प्राइम डाटाबेस के फाउंडर चेयरमैन पृथ्वी हल्दिया ने बैंक के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ''यह आम नहीं है लेकिन कई कंपनियां महत्वपूर्ण कार्यक्रम से पहले राष्ट्रगान का आयोजन करती है. कॉरपोरेट सेक्टर में राष्ट्रगान बजाने से क्यों किसी को दिक्कत होगी?''

वहीं इन गवर्न रिसर्च सर्विस के फाउंडर और एमडी श्रीराम सुब्रमण्यम ने कहा कि मुझे नहीं लगता है कि भारत में कोई कंपनी अपनी एजीएम और ईजीएम में राष्ट्रगान बजाती होगी. शेयरधारकों पर राष्ट्रगान थोपना अजीब है.

आपको बता दें कि इसी साल जनवरी में देश के बड़े सरकारी बैंकों में शामिल पीएनबी में बड़े पैमाने पर घोटाला उजागर हुआ था. घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने अपने आरोप पत्र में कहा था कि मेहुल चोकसी ने 7,080.86 करोड़ रुपये ठगे जो इस देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला है. नीरव मोदी ने कथित तौर पर 6,000 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की. यानि बैंक को करीब 13,000 करोड़ का चूना लगा. इस घोटाले में बैंक के कई बड़े अधिकारियों का भी नाम है.

PNB घोटाला: इंटरपोल ने मेहुल चोकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने 2011-17 के दौरान अवैध रूप से लेटर्स ऑफ अंटरटेकिंग (एलओयू) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) जारी करके बैंक से धोखाधड़ी की. पीएनबी को जनवरी और मार्च के क्वार्टर में करीब 13,416 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था. वहीं जुलाई से लेकर सितंबर तक करीब 4532 करोड़ का नुकसान हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget