By: ABP News Bureau | Updated at : 27 Jan 2018 10:47 PM (IST)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी विदेश नीति की उपलब्धि में एक और पहल का तमगा जोड़ने जा रहे हैं. पीएम मोदी अगले महीने फिलिस्तीन की यात्रा करेंगे और वो ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. पीएम मोदी 9 फरवरी से 12 फरवरी तक फिलिस्तीन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात का भी दौरा करेंगे.
यह पहली बार होगा कि भारतीय प्रधानमंत्री एक साल के भीतर इजरायल और फिलिस्तीन दोनों मुल्कों की यात्रा पूरी करेंगे. पीएम मोदी जुलाई 2017 में इजरायल गए थे. विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के यात्रा कार्यक्रम का एलान करते हुए कहा कि पहली बार भारतीय प्रधानमंत्री फिलिस्तीन और ओमान की यात्रा पर जाएंगे. इस दौरे में पीएम दूसरी बार संयुक्त अरब अमीरात भी जाएंगे. दुबई में पीएम मोदी छठी वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट को भी संबोधित करेगें जहां उन्हें विशेष अतिथि के तौर पर बुलाया गया है.
खाड़ी औऱ मध्यपूर्व एशिया में प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की भारत यात्रा के बाद हो रहा है. पीएम मोदी की फिलीस्तीन यात्रा अपने उन आलोचकों के लिए भी जवाब है जो इजरायल के साथ करीबी को लेकर सवाल उठा रहे थे.
इसे भारतीय विदेश नीति की कामयाबी ही कहा जाएगा कि उसने इजरायल और फिलिस्तीन के साथ संबंधों में संतुलन साधे रखा है. जुलाई 2017 में पीएम मोदी इजरायल गए थे तो उससे पहले मई 2017 में फिलिस्तीन अथॉरिटी के प्रमुख महमूद अब्बास की मेजबानी की थी. वहीं हाल ही में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिन के भारत दौरे पर आए थे.
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
प्रोटेस्ट के बाद अब क्या करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, अभिजीत दीपके का आया बयान, बोले - 'हम जल्दी ही...'
'सरकार का मकसद हर युवा को...', वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम में क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
धर्मेंद्र प्रधान की जगह प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाने पर CPI(M) ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'ऐसा करने से...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने