एक्सप्लोरर

PM Modi Mumbai Visit: पीएम मोदी ने बाल ठाकरे क्लिनिक का किया उद्घाटन, शिवसेना गठबंधन पर बोले- बीच के कुछ समय में...

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में कहा कि दुनिया का भारत पर विश्वास बढ़ा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणनीस के साथ में आने से विकास हुआ है.

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में गुरुवार (19 जनवरी) को बालासाहेब ठाकरे के नाम से आपला दवाखाने सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया को आज भारत के संकल्पों पर भरोसा है. 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में भारत के प्रति इतनी पॉजिटिविटी इसलिए है क्योंकि भारत अपने सामर्थय का बहुत ही अच्छे तरीके से सदपुयोग कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि हमने वो समय़ भी देखा कि जब गरीब कल्याण का पैसा घोटाले में चला जाता था. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां तो पिछली सदी का एक लंबा कालखंड सिर्फ और सिर्फ गरीबी की चर्चा करने और दुनिया से मदद मांगने में गुजरा. 

'अड़ंगा डाला गया'
पीएम मोदी ने कहा कि यहां के विकास में स्थानीय निकाय (BMC) बहुत जरूरी है. बजट की कोई कमी नहीं है सिर्फ वो विकास के लिए लगना चाहिए है. भ्रष्टाचार होगा तो यहां का भविष्य कैसे उज्जवल होगा. उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी और एनडीए की सरकार विकास के आगे राजनीति को आगे नहीं देने देती. हम विकास पर ब्रेक नहीं लगाते लेकिन हमने महाराष्ट्र में यह पहले होता देखा है.

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकार यानी एमवीए (उद्धव गुट, कांग्रेस और एनसीपी) ने डबल इंजन की सरकार ना होने पर काम में अड़ंगा डाला.  उन्होंने कहा कि साल 2014 तक मुंबई में मेट्रो केवल  10-11 किमी तक चलती थी. डबल इंजन की सरकार आते ही तेजी से विस्तार हुआ है. 

मुंबई की क्या भूमिका बताई? 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि मुंबई के लिए बेहद जरूरी मेट्रो हो, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के आधुनिकीकरण का काम हो, सड़कों में सुधार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट हो और बालासाहेब ठाकरे    के नाम से  20 आपला दवाखाने की शुरुआत हो, ये मुबंई शहर को बेहतर बनाने में बड़ी भूमिका निभाने वाला है. उन्होंने साथ ही दावा किया कि मुंबई का कायाकल्प होने जा रहा है. 

'उद्धव ठाकरे ने बदला पाला'
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि डबल इंजन की सरकार होनी चाहिए है. आपने हमारे पर विश्वास किया और वोट दिया लेकिन उन्होंने (उद्धव ठाकरे) ने पाला बदलकर छाई साल के लिए सरकार बना ली. इसके बाद बालासाहेब ठाकरे को मानने वाले एकनाथ शिंदे ने हिम्मत दिखाई और फिऱ से लोगों की पंसद की सरकार राज्य में बनी. 

एकनाथ शिंदे ने क्या कहा? 
महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कई प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया लेकिन कुछ लोग यह नहीं चाहते थे. बता दें कि मुंबई में पीएम मोदी ने लगभग 38,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन किया. 

ये भी पढ़ेंः

Pune Bus Accident: महाराष्ट्र में दो हफ्तों में दूसरा बड़ा हादसा, पुणे से लातूर जा रही बस खाई में गिरी, 53 यात्री घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
CJP प्रदर्शन में बवाल: 118 पुलिसकर्मी घायल, सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ के बाद 78 प्रदर्शनकारी हिरासत में
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
राज्यसभा में सांसद अशोक सिंह ने पूछा पेट्रोल ब्लेंडिंग से जुड़ा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
Embed widget