एक्सप्लोरर

मुबंई में भी चंडीगढ़ जैसा केस, लड़की का पीछा कर रहा युवक गिरफ्तार

आरोपी को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नीतीश गोविंद शर्मा है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

मुंबई: चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी को अगवा करने की कोशिश जैसा एक मामला मुंबई में सामने आया है. घटना फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी एक महिला के साथ हुई. महिला ने दिलेरी दिखाते हुए पीछा कर रहे युवक की फोटो खींच ली और फोटो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने पीछा करने वाले को धर दबोचा.

फ़िल्म इंडस्ट्री में काम करने वाली अदिति नागपाल अपने दो बच्चों और बहन के साथ लोखंडवाला के घर लौट रही थीं. उसी दौरान रास्ते में सफेद रंग की हौंडा सिविक कार से एक शख्स अदिति का पीछा करने लगा. अदिति ने पहले तो इसे नजरअंदाज किया, लेकिन ये शख्स अदिति की कार का पीछा करते करते-करते उनके घर तक पहुंच गया. अदिति ने हिम्मत दिखाते हुए, आरोपी की तस्वीरें खीच लीं और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद आरोपी फ़रार हो गया.

अदिति के घर पहुंचा युवक डांटने फटकारने पर भी बिल्डिंग के बाहर ही खड़ा रहा. अदिति ने सेक्यूरिटी गार्ड की मदद से पुलिस को फोन किया. अदिति की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्यवाई की और आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा. आरोपी को पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम नीतीश गोविंद शर्मा है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है.

अदिति ने इस घटना का जिक्र आरोपी की फोटो के साथ फेसबुक पोस्ट के जरिए किया है. फेसबुक पर अदिति को खूब समर्थन मिल रहा है. लोग समर्थन देने के लिए पुलिस स्टेशन तक पहुंच गए. पुलिस पड़ताल कर रही है कि आखिरकार नीतीश का असली मकसद क्या था? क्या वह किसी वजह से अदिति को नुकसान पहुंचाना चाहता था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget