एक्सप्लोरर

मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में खोले गए 350 प्राइवेट क्लीनिक, तेज होगी कोरोना की जांच

धारावी में 350 प्राइवेट क्लीनिक खोले गए हैं.सांसद शेवाले ने बताया कि जो लोग कोरोना से संक्रमित नहीं है एहतियात के तौर पर इन क्लीनिकों में उनकी जांच की जाएगी.

मुंबई: एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी बस्ती धारावी में आज 350 प्राइवेट क्लीनिक खोले गए हैं. इलाके में मौजूद सभी प्राइवेट क्लीनिक को सांसद राहुल शेवाले और मुंबई महानगर पालिका (मनपा) ने ग्रीन सिग्नल दिखाया. जिससे धारावी में मौजूद आबादी की जल्द से जल्द जांच की जा सके और कोरोना के बढ़ते मामलों पर रोक लगाई जा सके.

सोमवार ( 27 अप्रैल ) से इस योजना की शुरुआत की गई है. इंडियन मेडिकल काउंसिल और माहीम-धारावी मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के डॉक्टर्स के समन्वय से 350 प्राइवेट क्लीनिक खोलने का निर्णय लिया गया. धारावी के सांसद राहुल शेवाले का कहना है कि धारावी में मौजूद 350 प्राइवेट क्लीनिक खोलने के पीछे एक ही मकसद है कि जल्द से जल्द हम बड़ी संख्या में नॉन-कोविड लोगों की जांच कर सकें और कोरोना संक्रमित लोगों का पता लगाएं.

उन्होंने कहा कि जिन लोगों मे कोविड-19 के लक्षण पाए जाते हैं उनका ना केवल इलाज किया जाए बल्कि उनकी काउंसलिंग कर उन्हें कोरोना से जुड़ी जानकारी भी दी जाए. सांसद शेवाले का कहना है कि इस योजना के तहत लोगों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा. इतना ही नहीं क्वॉरंटाइन किए लोगों के परिवार का विशेष ध्यान भी रखा जाएगा. सभी को अनाज और बाकी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

350 प्राइवेट क्लीनिक में काम करने वाले सभी डॉक्टर्स पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा. सभी डॉक्टर्स को मनपा की ओर से पीपीई किट और सैनिटाइजर दिया जाएगा. वहीं समय-समय पर क्लीनिक का सैनिटाइजेशन मुंबई मनपा की ओर से किया जायेगा. शेवाले के मुताबिक इस योजना से कई अस्पतालों को राहत मिलेगी. मनपा के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों की स्क्रीनिंग कर संक्रमित लोगों की पहचान करने का काम आसान होगा.

ये भी पढ़ें-

Explained : कैसे न्यूज़ीलैंड ने कोरोना की जंग को जीत लिया है, जानिए- क्या कुछ किया खास

मुंबई: लाइव शो में सोनिया गांधी पर कमेंट को लेकर अर्नब गोस्वामी से 12 घंटे पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : स्वतंत्र जांच की मांग, 17 अगस्त को सुनवाई
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget