एक्सप्लोरर

हिंदुस्तान के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा की शादी तय

आपको बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल काफी लंबे समय से एक दूसरे के दोस्त रहे हैं. यही नहीं अंबानी और पीरामल परिवार के बीच करीब चार दशकों से गहरी दोस्ती चली आ रही है. लेकिन अब इन दोनों परिवारों की सालों की दोस्ती रिश्ते की शक्ल लेने वाली है.

मुंबई: हिंदुस्तान के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को अपने ख्वाबों का शहजादा मिल गया है. इस साल के आखिर में यानी दिसंबर में ईशा अंबानी पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल की बहू बन जाएंगी. खास बात ये है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार मुकेश अंबानी अपनी बेटी की शादी भारत में ही करेंगे.

दूल्हे का नाम आनंद पीरामल है. आनंद, पीरामल ग्रुप के चेयरमैन अजय पीरामल के बेटे हैं और पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से पढ़ें हैं. खास बात ये है कि लड़का-लड़की एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, दोस्ती है और दोनों परिवारों का रिश्ता करीब 40 साल पुराना है. दोनों परिवारों के बीच 4 दशकों की ये दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदलने जा रही है.

कौन है दूल्हा ?

आनंद पीरामल भारत की मशहूर रियल एस्टेट कंपनियों में से एक पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं. इससे पहले उन्होंने ग्रामीण स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहल करते हुए ‘पीरामल स्वास्थ्य’ की शुरुआत की थी. पीरामल स्वास्थ्य आज एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीज़ों का इलाज कर रही है. बता दें कि आनंद इस वक्त पीरामल ग्रुप के एक्जक्यूटिव डायरेक्टर भी हैं. यही नहीं आनंद ‘इंडियन मर्चेंट चैंबर’ की युवा विंग के सबसे कम उम्र के प्रेसिडेंट भी रह चुके हैं.

आनंद पीरामल ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की.

किधर से आया शादी का प्रस्ताव?

दोनों परिवारों की दोस्ती काफी पुरानी थी. लड़का और लड़की भी काफी अच्छे दोस्त हैं. अब बात दोस्ती को रिश्तेदारी में बदलने की थी. इसके लिए महाराष्ट्र में सतारा के महाबलेश्वर मंदिर का चुनाव किया गया.

शादी का प्रस्ताव लड़के के पक्ष की तरफ ये आया. आनंद पिरामल ने महाबलेश्वर के मंदिर में ईशा को शादी का प्रस्ताव दिया और इस प्रस्ताव को दोनों परिवरों ने खुशी खुशी कबूल किया.

इस मौके पर दोनों परिवार के सदस्य मौजूद थे. दोनों परिवारों ने साथ में दोपहर का भोजन किया. इस मौके पर नीता, मुकेश, स्वाती और अजय- ईशा के ग्रैंड पेरेंट्स, कोकिलाबेन अंबानी और पूर्णिमाबेन दलाल, ईशा के जुड़वां भाई आकाश, छोटे भाई अनंत, आनंद की बहन नंदिनी, पीटर, अन्या, देव और अन्य परिवार के सदस्य मौजूद थे.

कुछ बातें ईशा के बारे में

रिलायंस के जियो और रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं ईशा नीता अंबानी और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा 26 साल की हैं. वो फिलहाल रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल की बोर्ड मेंबर हैं. ईशा की पढ़ाई की बात की जाए, तो उन्होंने मशहूर येल यूनिवर्सिटी से साइकॉलोजी और साउथ एशियन स्टडीज में ग्रेजुएश किया है. ईशा इसी साल जून में स्टैण्डफोर्ड के ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन प्रोग्राम में अपना मास्टर्स पूरा कर लेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
PM मोदी से मुलाकात के बाद यूसुफ पठान बोले- 'उन्होंने भरोसा दिया कि...'
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
रूस से सबसे ज्यादा तेल-गैस कौन खरीदता है? भारत के लिए क्या चुनौती, यहां समझिए
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों
तमिलनाडु में पहले ही दिन इतने लोगों ने ऑनलाइन बुक की शराब, लेकिन नहीं हुई होम डिलीवरी, जानें क्यों

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget