एक्सप्लोरर

कोटा में पढ़ने वाले यूपी के करीब 7500 छात्र अपने घर रवाना, सीएम योगी ने भेजी थीं बसें

कोटा में पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों को वापस बुलाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 250 बसें भेजीं थी. अब इन बसों से छात्र अपने घर के लिए रवाना हो चुके हैं.

कोटा: राजस्थान के कोटा शहर में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, खास तौर से इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा के लिए पढ़ाई कर रहे उत्तर प्रदेश के छात्रों में से 7,500 से भी ज्यादा छात्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा भेजी गईं बसों में सवार होकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए हैं.

अनुमान है कि कोटा में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के करीब 8,000 छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इनकी संख्या करीब 10,000 पुहंच गई क्योंकि घर लौटने के लिए बसों के इंतजाम की खबर सुनकर कोटा में बिना किसी संस्थान में दाखिला लिए पढ़ाई करने वाले छात्र भी यहां इकट्ठे हो गए. कुछ छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी थे.

170 बसों में रवाना हुए 7500 छात्र

कोटा जिला प्रशासन के साथ मिलकर इस काम को अंजाम देने में जुटे एलन करियर इंस्टीट्यूट के एक पदाधिकारी नितेश शर्मा ने बताया, "शनिवार रात तक 170 बसों मे सवार होकर करीब 7,500 हजार छात्र उत्तर प्रदेश में अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो चुके हैं, बाकि को रविवार की सुबह रवाना किया जाएगा."

इससे पहले कोटा के डिविजनल आयुक्त लक्ष्मी नारायण सोनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के 6,000 से ज्यादा छात्रा कोटा से रवाना हो चुके हैं. उत्तर प्रदेश सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार देर रात कहा, "अभी तक कोटा से 108 बसों में सवार होकर 2,700 से ज्यादा छात्र झांसी पहुंच चुके हैं."

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 250 बसें कोटा भेजी थीं. उसका आकलन था कि शहर में प्रदेश के करीब 7,500 छात्र हैं, लेकिन यात्रा इंतजाम के बारे में सूचना मिलते ही तय तीन जगहों पर बड़ी संख्या में छात्र इकट्ठे हो गए.

राजस्थान सरकार ने दिया आश्वासन

अधिकारियों को अब लग रहा है कि घर आने के इच्छुक सभी छात्रों के लिए बसों की संख्या पर्याप्त नहीं है, लेकिन कोटा जन संपर्क विभाग के उपनिदेशक हरीओम गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि कमी होने पर और वाहनों का इंतजाम होगा.

कोचिंग संस्थाओं में पढ़ रहे छात्रों की बनाई सूची

अधिकारी ने बताया कि कोटा प्रशासन ने कोचिंग संस्थानों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर छात्रों की सूची तैयार की है, इसमें वे लोग शामिल नहीं हैं जो बिना किसी संस्थान में दाखिला लिए यहां पढ़ाई कर रहे हैं. इस पूरे अभियान की जिम्मेदारी उठा रहे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मिल ने बताया कि करीब 3,000 छात्रों को लेकर 100 बसें आज तड़के उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गईं. उन्होंने कहा कि सूची में बाकि बचे छात्रों को वापस भेजने की प्रक्रिया चल रही है.

सीएम अशोक गहलोत ने की तारीफ

जो छात्र सूची में शामिल नहीं हैं, उनके संबंध में सवाल करने पर अधिकारी ने कोटा प्रशासन द्वारा और बसों का इंतजाम किए जाने में असमर्थता जताई, उन्होंने कहा, "हमारे स्तर पर यह संभव नहीं है. संसाधन का इंतजाम वहां (उत्तर प्रदेश) से करना होगा, हम केवल सहयोग कर सकते हैं और छात्रों को वापस भेजने के दौरान सामाजिक मेलजोल से दूरी बना रखना सुनिश्चित कर सकते हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा है कि अन्य राज्यों की सरकारों को भी ऐसा करना चाहिए.

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: महाराष्ट्र में घर-घर जाकर अखबार और पत्रिकाएं पहुंचाने पर लगी रोक सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने के आरोप में एक्टर एजाज खान गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी, कहा - 'युवाओं से अपील है कि वो...'
'धोखा दे रही सरकार अब हम...', CJP की जंतर-मंतर जैसे आंदोलन की चेतावनी
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन
हत्या या आत्महत्या? रक्षा मंत्रालय की कर्मचारी की मौत पर क्या बोले परिजन

वीडियोज

YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget