एक्सप्लोरर

यूपी: नागरिकता कानून के खिलाफ हुई हिंसा में अभी तक 11 की मौत, 160 से अधिक गिरफ्तार

नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यूपी में जारी हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है. पुलिस ने 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है.

लखनऊ: नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ यूपी में जारी हिंसा में मृतकों की संख्या बढ़ कर 11 हो गई है. पुलिस ने 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है. कई जिलों में इंटरनेट बंद है और प्रशासन हिंसा को रोकने की कोशिशें कर रहा है.

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बिजनौर में 2, संभल में 2, लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद, मेरठ में एक-एक मौत हुई है. हर संवेदनशील ज़िले में सुरक्षा के इंतज़ाम बढ़ा दिए गए हैं.

लखनऊ समेत अन्य शहरों में पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री के जवानों की तैनाती की गई है. पूरे प्रदेश में 160 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया गया है, वहीं सैकड़ों हिरासत में हैं.

शशि थरूर ने ट्विटर पर पोस्ट किया भारत का गलत नक्शा, यूजर्स कर रहे ट्रोल

मेरठ, भदोही, बिजनौर, कानपुर, फ़िरोज़ाबाद, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा और शामली में अभी भी तनाव व्याप्त है. वहीं गोरखपुर, बुलंदशहर, सहारनपुर, बहराइच, हाथरस और मुजफ्फरनगर में स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

मेरठ में 24 लोगों को गिरफ़्तार किया गया है वहीं गोरखपुर में 22, भदोही में 27, बिजनौर में 32, कानपुर में 40, फ़िरोज़ाबाद में 9 और मुजफ्फरनगर में 24 गिरफ्तारियां हुई हैं.

गांधी के रास्ते पर चलूंगा, नहीं करूंगा एनआरसी रजिस्टर पर साइन- भूपेश बघेल

अन्य शहरों में भी उपद्रवियों की गिरफ्तारियां हुई हैं लेकिन अभी आंकड़ा नहीं मिल सका है. लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर, सहारनपुर, बिजनौर, बहराइच, कानपुर, फ़िरोज़ाबाद, मुरादाबाद, शामली, हाथरस, अमरोहा, मुजफ्फरनगर, संभल में अभी भी इंटरनेट सेवा बन्द है.

नागरिकता संशोधन कानून पर मचे बवाल के चलते यूपी के कई शहरों में इंटरनेट सेवाएं बंद किये जाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाते हुए यूपी सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया है.

अदालत ने यूपी सरकार से अगले कार्यदिवस पर हलफनामे के ज़रिये अपना जवाब दाखिल करने को कहा है. हालांकि अदालत ने इंटरनेट सेवाएं फ़ौरन बहाल किये जाने का कोई आदेश नहीं दिया है.

मामले की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस कोर्ट ने इस मामले में तल्ख़ टिप्पणी करते हुए कहा है कि इंटरनेट आम लोगों की ज़िंदगी से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ है और सेवाएं बंद होने से न सिर्फ कई ज़रूरी सेवाएं प्रभावित हुई हैं, बल्कि आम जन जीवन भी प्रभावित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget