एक्सप्लोरर

भाजपा पर प्रकाश आंबेडकर ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- 26 तारीख को मुंबई में करेंगे प्रदर्शन

प्रकाश आंबेडकर ने कहा- भाजपा पूरे देश मे NRC लागू करना चाहती है. जिसके लिए इन्होंने पूरी तैयारी कर ली है. महाराष्ट्र में इन्होंने जगह-जगह डिटेंशन सेंटर भी बना लिये हैं जिसमें 20 से 25 लाख ऐसे लोगों को रखा जा सके.

मुंबई: NRC और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में पूरा देश हिंसा की चपेट में है. जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं. ऐसे में बहुजन विकास आघाड़ी के प्रकाश आंबेडकर ने मुम्बई में बिल के विरोध में बैठक बुलाई. इस बैठक में कई छात्र संगठन और सामाजिक संगठन के लोग मौजूद थे. बहुजन विकास आघाड़ी द्वारा बुलाई गई इस बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश आंबेडकर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने विपक्ष की भूमिका पर भी सवाल उठाए.

इस बैठक में 26 तारीख को मुंबई के दादर में प्रदर्शन का ऐलान किया गया.

नागरिकता संशोधन कानून पर सवाल उठाते हुए प्रकाश आंबेडकर ने कहा- भाजपा पूरे देश मे NRC लागू करना चाहती है. जिसके लिए इन्होंने पूरी तैयारी कर ली है. महाराष्ट्र में इन्होंने जगह-जगह डिटेंशन सेंटर भी बना लिये हैं जिसमें 20 से 25 लाख ऐसे लोगों को रखा जा सके. जिनके पास अपनी नागरिकता साबित करने के लिए प्रमाण पत्र नहीं हैं.

नौसेना में जासूसी रैकेट का खुलासा, हनीट्रैप में फंसकर पाकिस्तान को लीक कर रहे थे संवदेनशील जानकारी

आंबेडकर ने इस बिल को मुस्लिम विरोधी बताते हुए कहा कि इस बिल के विरोध में हमें सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की ज़रूरत नहीं, यह बिल देश की जनता को मूख्य मुद्दों से दूसरी और ध्यान केंद्रित करने के लिए लाया गया है. इसलिए आज हमें इसके खिलाफ आवाज उठानी है.

इंटरनेट बंद: हाईकोर्ट ने जारी किया सरकार को नोटिस, सेवाएं बहाल करने का आदेश नहीं

उन्होंने कहा कि NRC से आज सबसे ज़्यादा प्रभावित अगर कोई है तो वो आदिवासी तबके के लोग हैं. अब जब हमने इसके खिलाफ आवाज़ उठाई है तो हमे अंत तक इस पर डटे रहना होगा.

26 तारीख को हम सब बिल के विरोध में मुम्बई के दादर टीटी इलाके में भारी संख्या में इकट्ठा होंगे. भाजपा सरकार के देश में NRC लागू करने के मंसूबे के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे. अब आपको इस बात का फैसला करना है कि "इस देश के संविधान को अपनाना है या RSS की विचारधारा को"?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
LIVE: ट्रेन कैंसिल, मेट्रो बंद, इंटरनेट भी सस्पेंड... CJP का आज प्रोटेस्ट, लाइव अपडेट
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP प्रोटेस्ट: ट्रेनें रद्द, 45 मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरनेट बैन, दीपके बोले- प्रदर्शन तो होगा
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका
2026 उपचुनाव नतीजेः तमिलनाडु में विजय के TVK की जीत, बंगाल-असम में बजा BJP का डंका

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget