एक्सप्लोरर

पीएम मोदी की तारीफ करने लगे उमर अब्दुल्ला तो फायर हो गईं महबूबा मुफ्ती, बोलीं- 'एक अदूरदर्शी राजनेता और...'

Mehbooba Mufti: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने CM उमर अब्दुल्ला पर हमला बोला है. सोनमर्ग टनल के उद्घाटन कार्यक्रम में उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी प्रशंसा की थी.

Mehbooba Mufti Compares Modi and Vajpayee's J&K Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (13 जनवरी) को जम्मू-कश्मीर के सोनमर्ग इलाके में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 6.5 किलोमीटर लंबी जेड-मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया.  उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. 

इसी बीच पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा है. उन्होंने 2003 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जम्मू-कश्मीर यात्रा और सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा की तुलना करते हुए अदूरदर्शी राजनीतिज्ञ और सच्चे राजनेता के बीच अंतर बताया है. उन्होंने ये तुलना ना मोदी सरकार के अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और राज्य का दर्जा घटाकर केंद्र शासित प्रदेश करने के फैसले को लेकर की गई थी. 

सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो 

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर अटल बिहारी वाजपेयी की यात्रा का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,"एक अदूरदर्शी राजनेता और एक सच्चे राजनेता के बीच अंतर. 2003 में तत्कालीन  पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने श्रीनगर की अपनी यात्रा के दौरान मुफ्ती साहब केशांति के दृष्टिकोण में बहुत विश्वास दिखाया था, भले ही पीडीपी के पास महज 16 विधायक थे. आज हमारे सीएम ने 50 विधायकों के बावजूद अगस्त 2019 में दिल्ली की एकतरफा कार्रवाई को शांत करने और सामान्य बनाने के लिए सब कुछ किया, जिसने जम्मू-कश्मीर को उसके विशेष दर्जे से वंचित कर दिया."

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने थी PM मोदी की तारीफ

 सोनमर्ग टनल के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर प्रशंसा की. उन्होंने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपने अपनी बात रखी और 4 महीने के भीतर चुनाव हुए. आपने जम्मू के लोगों को अपनी सरकार चुनने का मौका दिया. इसका श्रेय आपको, आपकी टीम और चुनाव आयोग को जाता है.

उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''आपने (प्रधानमंत्री मोदी) अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीनगर में अपने कार्यक्रम के दौरान तीन बहुत महत्वपूर्ण बातें कही थीं. आपने कहा था कि आप दिल की दूरी और दिल्ली से दूरी को खत्म करने पर काम कर रहे हैं और यह वास्तव में आपके काम से साबित होता है, 15 दिन के अंदर जम्मू-कश्मीर में ये आपका दूसरा प्रोग्राम है. इससे पहले आपने जम्मू को रेलवे डिवीजन की सौगात दी. आज आप खुद सोनमर्ग आए हैं. इस टनल का उद्घाटन करने आए हैं. इन प्रोजेक्ट्स से न सिर्फ दिल की दूरी, बल्कि दिल्ली से दूरी भी कम हो जाती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget