एक्सप्लोरर

MCD उपचुनाव: AAP ने जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट, दो पूर्व विधायकों को भी मिला टिकट

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने दो पूर्व विधायक मोहम्मद इशराख खान और राम चंद्र को टिकट दिया है. इशराक सीलमपुर से विधायक थे और राम चंद्र बवाना के पूर्व विधायक हैं.

 

नई दिल्ली: दिल्ली में नगर निगम की 5 सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसके लिए आज आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है. खास बात ये है कि 5 में से 2 सीटों पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायकों को टिकट मिला है. सीलमपुर विधानसभा और बवाना विधानसभा से आप की सीट पर विधायक रह चुके दो नेताओं को निगम का उपचुनाव लड़ने का मौका मिला है. इन दोनों नेताओं को 2020 में दोबारा विधायक का टिकट नही मिला था, लेकिन अब निगम का टिकट दिया गया है.

मोहम्मद इशराक खान जो सीलमपुर के पूर्व एमएलए थे उन्हें चौहान बांगर वार्ड से टिकट मिला है और राम चंद्र जो बवाना के पूर्व एमएलए थे, उन्हें रोहिणी सी वार्ड से टिकट दिया गया है. आम आदमी पार्टी की ओर से उपचुनाव की 5 सीटों पर जो प्रत्याशी खड़े हो रहे हैं उनके नाम हैं;

  1. धीरेंद्र (बंटी गौतम), वार्ड कल्याणपुरी 8E
  2. विजय कुमार, वार्ड त्रिलोकपुरी ईस्ट 2ई
  3. मोहम्मद इशराक खान, वार्ड चौहान बांगर 41ई
  4. राम चंद्र, वार्ड रोहिणी सी 32एन
  5. सुनीता मिश्रा, वार्ड शालीमार बाग- नॉर्थ 62एन

कल्याणपुरी वार्ड से प्रत्यशी धीरेंद्र (बंटी गौतम) आम आदमी पार्टी के कोंडली के कार्यकर्ता हैं. विजय कुमार अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के और डॉक्टर बीआर अम्बेडकर जन्म-महोत्सव समिति के सचिव रह चुके हैं और एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. सुनीता मिश्रा आम आदमी पार्टी की शालीमार वार्ड की मोहल्ला समन्वयक और शालीमार विधान सभा की महिला विंग की सचिव हैं. सीलमपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद इशराक खान को 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिला था जिसके बाद वो पार्टी से नाराज़ हो गये थे, हालांकि मान मनौव्वल के बाद वो पार्टी में बने रहे.

दिल्ली में 2022 में नगर निगम चुनाव होने हैं लेकिन इससे पहले इसी साल दिल्ली में नगर निगम की 5 सीटों पर उप-चुनाव होगा. जिन सीटों पर उप-चुनाव होना है उनमें से 2 उत्तरी दिल्ली नगर निगम और 3 पूर्वी दिल्ली नगर निगम की सीटें हैं. इनमें से एक सीट मृत्यु के चलते और चार सीट विधानसभा चुनाव के बाद से खाली हैं. 28 फरवरी को मतदान होगा और 3 मार्च को वोटों की गिनती की जायेगी. नॉमिनेशन फाइल करने की आखिरी तारीख 8 फरवरी है. ये चुनाव इस लिहाज़ से भी अहम हैं क्योंकि कोरोना संकट के दौरान ये दिल्ली में होने वाले पहला चुनाव होगा, जिसे देखते हुए चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में भी अहम बदलाव किये हैं.

देश में किसानों ने किया चक्का जाम, कई राज्यों में दिखा असर, हिरासत में लिए गए कुछ प्रदर्शनकारी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, देश से की असम की मदद की अपील
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
'लड़कियों की बेरहमी से पिटाई', अभिजीत दिपके ने की PM से माफी की मांग
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी
25 मिनट में पहुंचा डोनर का दिल और फेफड़े, हैदराबाद मेट्रो ने बचाई अनमोल जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget