एक्सप्लोरर

मायावती का आरोप, सरकार की मिलीभगत के चलते फरार हो रहे हैं गबन करने वाले

मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का निजीकरण करके निजी कम्पनियों को कोयला खदानों में उत्पादन और इस्तेमाल की अनुमति देने के फैसले को धन्नासेठों का तुष्टीकरण करने की नीति बताया.

लखनऊ: बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने आज आरोप लगाया कि सरकारी बैंकों के अरबों-खरबों रुपये का गबन करने वाले बड़े पूंजीपति सरकार की मिलीभगत के कारण देश से फरार होने में सफल हो रहे हैं. मायावती ने एक बयान में कहा, 'बड़े-बड़े पूंजीपति, धन्नासेठ अपने निजी स्वार्थ और लाभ के लिए देशहित से घिनौना खिलवाड़ करते हुए सरकारी बैंको का अरबों-खरबों रुपयों का ग़बन कर रहे हैं. वे सरकार की संलिप्तता के कारण वे देश से फरार होने में सफल हो रहे हैं.'

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ मुठ्ठी भर बड़े-बड़े पूंजीपतियों और धन्नासेठों के हित में तो लगातार काम किये जा रहे हैं लेकिन देश के सवा सौ करोड़ ग़रीबों, मज़दूरों, किसानों, युवाओं, बेरोज़गारों और दूसरे मेहनतकश लोगों से किये गये ’अच्छे दिन’ के वायदे क्यों नहीं पूरे किये जा रहे हैं. जबकि इनमें ही देश का असली हित निहित है.

मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा कोयला क्षेत्र का निजीकरण करके निजी कम्पनियों को कोयला खदानों में उत्पादन और इस्तेमाल की अनुमति देने के फैसले को धन्नासेठों का तुष्टीकरण करने की नीति बताया. उन्होंने कहा कि कोयला जैसी महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्पत्ति का दोहन करने के लिये इसका निजीकरण करना चिन्ता की बात हैं.

गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्र सरकार ने कोयला खनन क्षेत्र निजी कंपनियों के लिए खोल दिया है. कोयला मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि इससे कोयला क्षेत्र की क्षमता बढ़ेगी और इसे एकाधिकार से हटाकर प्रतिस्पर्धा के युग में लाया जा सकेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
राहुल गांधी की SC में एक और याचिका, देंगे टी पार्टी, CEC के खिलाफ आज क्या-क्या?
INDIA Bloc March Highlights: INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
INDIA गठबंधन की SC में 'वोट चोरी' की अर्जी, CEC ज्ञानेश कुमार और दोनों EC का नाम
India Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
LIVE: इंडिया गठबंधन मार्च को लेकर 2 FIR दर्ज, शाम 4 बजे कांग्रेस करेगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
इंडिया गठबंधन आज करेगा बड़ा ऐलान, राहुल संग चाय पर चर्चा के बाद पीसी, जानें प्लान
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget