एक्सप्लोरर

इलाज के लिए US गए मनोहर पर्रिकर, गोवा की कमान किसे मिले? इस पर अटकलें तेज

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर इलाज के लिए गोवा रवाना हो चुके हैं. इस बीच वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बीच दिल्ली में आज होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है.

पणजी: मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती रहे गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर देर इलाज के लिए अमेरिका रवाना हो गए. इस बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि मुख्यमंत्री की खराब सेहत का ख्याल रखते हुए बीजेपी हाईकमान उन्हें पद छोड़ने के लिए कह सकता है. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय ने खबरों को खारिज करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पद का आधिकारिक पदभार उनके (पर्रिकर) पास ही रहेगा. किसी अन्य को यह पदभार देने की जरूरत नहीं है.

गोवा के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के बीच दिल्ली में आज होने वाली बैठक को भी रद्द कर दिया गया है. बैठक में राज्य के नेतृत्व को लेकर चर्चा होने की संभावना थी.

साथ ही कार्यालय ने कहा कि पर्रिकर की जगह किसी को भी मुख्यमंत्री की कमान सौंपे जाने का आदेश नहीं मिला है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री का अग्नाशय (Pancreatic) संबंधी बीमारी के लिए इस साल तीन महीने तक अमेरिका में इलाज चला था और वह जून में भारत लौटे थे. इस महीने की शुरुआत में वह स्वास्थ्य जांच के लिए फिर से अमेरिका गए थे.

अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही स्वास्थ्य जांच के लिए वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हुए थे. वे देर रात अमेरिका रवाना हुए. मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि पर्रिकर आठ दिनों के लिए अमेरिका गए हैं.

कांग्रेस ने कहा- बर्खास्त करें सरकार राज्य में कांग्रेस ने बीजेपी की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार के मंत्रियों के गंभीर बीमारियों से जूझने के कारण राज्य सरकार को बर्खास्त करने के लिए गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा से अपील की है. पार्टी का कहना है कि पर्रिकर सहित 12 कैबिनेट मंत्रियों में से चार गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, जिसके चलते वे पूरी क्षमता के साथ अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन नहीं कर पा रहे हैं.

हालांकि, केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री और उत्तरी गोवा से सांसद श्रीपद नाइक ने बुधवार को कहा कि वह वैकल्पिक व्यवस्था तैयार करने को लेकर राज्य की कोर समिति के सदस्यों के साथ पार्टी के प्रमुख अमित शाह से मुलाकात करेंगे. बाद में मुख्यमंत्री कार्यालय को एक बयान जारी करने के लिए मजबूर होना पड़ा कि पार्रिकर खुद अमेरिका से गठबंधन सरकार के कामकाज की देखरेख करेंगे.

आपको बता दें कि गोवा में गठबंधन की सरकार है. सूबे में पिछले साल हुए चुनाव में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था. कांग्रेस कुल 40 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. वहीं 13 सीटों के साथ बीजेपी दूसरे स्थान पर रही थी. हालांकि बाद में बीजेपी ने मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में गठबंधन कर सरकार बना ली. तब पर्रिकर केंद्र में रक्षा मंत्री थे और उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था.

चारा घोटाला: लालू यादव ने किया सरेंडर, कोर्ट ने रिम्स अस्पताल में इलाज कराने की दी इजाजत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
'भारत में नहीं चल सकता अमेरिकी कानून', एल्गोरिदम पर मेटा-सरकार के बीच जारी चर्चा
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
ध्वस्त शिक्षा तंत्र के खिलाफ हो रहा छात्रों का आंदोलन, Zen G से बोले राहुल गांधी
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'
मोहन भागवत का बड़ा बयान, 'सिस्टम करेक्शन के लिए Gen Z का आंदोलन होना चाहिए'

वीडियोज

Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs
Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Embed widget