एक्सप्लोरर

दिल्लीः विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बॉलीवुड कलाकारों पर नशीले पदार्थ लेने का लगाया आरोप

सिरसा, ने ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म का शीर्षक लेकर ‘उड़ता बॉलीवुड’ लिखा था. 2016 में आई इस फिल्म में शाहिद कपूर अभिनेता थे और यह फिल्म पंजाब में युवाओं के मादक पदार्थ की गिरफ्त में होने के विषय पर आधारित थी.

नई दिल्लीः विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने बॉलीवुड हस्तियों को लेकर एक ट्वीट करके एक नए विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने एक वीडियो को पोस्ट करते हुए कहा कि ये लोग (बॉलीवुड हस्तियां) अपने नशे की हालत का प्रदर्शन कर रहे हैं. दरअसल, एक छोटा वीडियो पहले फिल्मकार करन जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट किया था. इस वीडियो में शाहिद कपूर, दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, वरुण धवन, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, विक्की कौशल सहित कई अन्य कलाकार साथ में पार्टी करते नजर आए हैं.

सिरसा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, ‘‘उड़ता बॉलीवुड-काल्पनिक कहानी बनाम सच्चाई. देखिए कैसे बॉलीवुड के दिग्गज अपने नशे की हालत को कैसे गर्व के साथ दिखा रहे हैं!! मैं इन कलाकारों द्वारा मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ आवाज उठाता हूं.’’

इसमें उन्होंने संबधित कलाकारों को भी टैग किया. इस ट्वीट पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि कैसे विधायक इस नतीजे पर पहुंच गए कि ये स्टार मादक पदार्थ ही ले रहे थे.

सिरसा की आलोचना करने वालों में कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा भी शामिल हैं. उन्होंने विधायक को इसके लिए माफी मांगने को कहा है. उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी भी इस पार्टी में मौजूद थीं और इस दौरान कोई मादक पदार्थ नहीं ले रहा था.

इस पर सिरसा ने जवाब दिया, ‘‘न तो मैं मिलिंद देवड़ा को जानता हूं और न उनके परिवार को जानता हूं. मैंने यह वीडियो किसी को परेशान करने के लिए नहीं लगाया है बल्कि उन बॉलीवुड कलाकारों का खुलासा करने के लिए लगाया है जो खुद मादक पदार्थ लेते हैं और हमारे युवाओं को मादक पदार्थ का आदी बताकर बदनाम करते हैं.’’

सिरसा शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के नेता हैं. अकाली दल ‘उड़ता पंजाब’ के रिलीज होने के दौरान पंजाब में सत्ता में थी और उसने इस फिल्म के रिलीज का विरोध किया था.

वायुसेना ने लॉन्च किया 'IAF: ए कट एबव' गेम, एयर स्ट्राइक तक को दे सकते हैं अंजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'कांग्रेस का हिंदू-विरोधी नैरेटिव', BJP ने मनु-स्मृति को लेकर राहुल को घेरा
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
Xप्लेन: 2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
2027 में बढ़ सकती है ग्लोबल फूड महंगाई, भारत के लिए क्या होगी चुनौती
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?
'मैं भी नहीं सुधर रहा', नेहा सिंह राठौर की किस बात पर बोले राहुल गांधी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट लेकर शोरफुल इस्लाम ने रचा इतिहास
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget