एक्सप्लोरर

नंदीग्राम से चुनाव हारने की नैतिक जिम्मेदारी लें ममता बनर्जी, ना बनें मुख्यमंत्री-बिप्लब कुमार देब

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने कहा है कि नंदीग्राम सीट से चुनाव हारने के बाद टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को हार की जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि भले ही बीजेपी कुछ राज्यों में हारी हो लेकिन वोट प्रतिशत पहले से कई गुना ज्यादा बढ़ा है.

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने मंगलवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता बनर्जी को नैतिक रूप से जिम्मेदारी लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहिए. ममता बनर्जी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में नंदीग्राम सीट से चुनाव हार गई हैं. बीजेपी के शुभेंन्दु अधिकारी ने उन्हें हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की. पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के बाद देब ने दावा किया कि बीजेपी भले कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव हार गई लेकिन कई लोग बिना चुनाव लड़े ही मुख्यमंत्री बन गए. उन्होंने कहा कि लोगों ने ममता बनर्जी को नहीं चुना और इस आधार पर उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए खुद को मुख्यमंत्री पद से दूर रखना चाहिए.

देब ने कहा, "अब ममता बनर्जी को शक है कि उनकी हार के पीछे कोई साजिश थी. अगर हार एक साजिश है, तो चुनाव में जीत के पीछे भी एक साजिश हो सकती है." त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "टीएमसी की जीत के बाद बंगाल में हिंसा हो रही है. कम से कम पांच बीजेपी कार्यकर्ता मारे गए हैं. टीएमसी समर्थित गुंडों द्वारा हमारे कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला किया जा रहा है.

मोमबत्ती जलाकर विरोध जताएंगे बीजेपी कार्यकर्ता

देब ने टीएमसी सुप्रीमो से अपने समर्थकों को हिंसा से बचने और राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने का निर्देश देने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में बीजेपी समर्थक भी पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद की हिंसा का विरोध करेंगे और प्रत्येक बीजेपी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करते हुए बुधवार शाम 7 बजे अपने घर पर पांच छोटी मोमबत्तियां जलाएगा. देब ने जोर देकर कहा कि बीजेपी का वोट शेयर सभी पांच राज्यों में बढ़ा है और सीटों की संख्या भी पश्चिम बंगाल में 3 से बढ़कर 77 हो गई है, जिससे हमारी पार्टी राज्य विधानसभा में मुख्य विपक्षी पार्टी बन गई है. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा असम में सत्ता में आई थी, लेकिन राजनीतिक हिंसा की एक भी घटना नहीं हुई थी. 

ये भी पढ़ें 

लखनऊ यूनिवर्सिटी के UG, PG व PhD में एडमिशन के लिए आवेदन की डेडलाइन 31 मई तक बढ़ी

Maharashtra HSC Exam 2021: सर्वे में 76 फीसदी लोगों ने कोरोना के चलते 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Xप्लेन: जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
जस्टिस वर्मा का जाना तय! इम्पीचमेंट या इस्तीफा होगा मंजूर? समझें वकीलों की जुबानी
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब अभिव्यक्ति पर हमला होगा', राहुल गांधी का बड़ा बयान
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget