एक्सप्लोरर

West Bengal: 'दीवाली से पहले बंगाल में दंगे और ब्लास्ट की साजिश', सीएम ममता बनर्जी ने किया बड़ा दावा

Mamata Banerjee: बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने और हिंसा पैदा करने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना चाहिए." इस साल काली पूजा दिवाली के दिन ही 31 अक्टूबर को है.

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आग्रह किया है, क्योंकि उनका दावा है कि कुछ असमाजिक तत्व आने वाले त्योहार के दौरान अशांति फैलाने की प्लानिंग कर रहे हैं. तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने दावा किया कि दिवाली, काली पूजा और छठ पूजा समारोहों के दौरान अशांति पैदा करने की साजिश रची जा रही है.

दंगे और विस्फोट को लेकर क्या बोलीं ममता?

एहतियात के तौर पर, उन्होंने राज्य पुलिस से आग्रह किया कि वे समारोह के दौरान ऐसी किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए सतर्कता बढ़ा दें. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सीएम ममता ने कहा, "जल्दी की काली पूजा आने वाली है. पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स को खुफिया जानकारी जुटाकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य में कोई विस्फोट न हो. बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने और हिंसा पैदा करने की साजिश रची जा रही है, जिसे रोकना चाहिए."

सख्ती से कर्रवाई करेगी पुलिस- ममता बनर्जी

इस साल काली पूजा दिवाली के दिन ही 31 अक्टूबर 2024 को है. मुख्यमंत्री ने आगाह किया कि कुछ ग्रुप त्योहारों के दौरान विशेष रूप से कोलकाता में, धार्मिक शांति को अस्थिर करने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने कहा, "मैं बंगाल में सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती. पुलिस किसी भी उकसावे वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी, लेकिन मैं मीडिया से आग्रह करती हूं कि इसे सनसनीखेज न बनाएं... कृपया जनता को भड़काने से बचें."

सीएम ममता बनर्जी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब राज्य चक्रवात दाना के बाद की स्थिति से जूझ रहा है. बंगाल के कई जिले इस तूफान से प्रभावित हुए. इन क्षेत्रों में स्थिति की समीक्षा करते हुए ममता बनर्जी ने सांप्रदायिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. इस दौरान सीएम ममता बनर्जी ने चक्रवात दाना से बंगाल में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की, जबकि लगभग 2.16 लाख लोगों को निचले इलाकों से निकाला गया.

ये भी पढ़ें : 'अंग्रेजी में लिखें लेटर मुझे नहीं आती हिंदी', DMK सांसद ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू की चिट्ठी पर दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
Exclusive: क्या CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में से हुई 215 की पहचान
Exclusive: CJP का प्रदर्शन बना वांटेड अपराधियों का नया ठिकाना? वहां पहुंचे 216 में 215 की पहचान
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
एनटीए में बहुत बड़ा बदलाव, 47 अधिकारी बर्खास्त, कुछ और अफसरों पर गिरेगी गाज
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला
केंद्र ने दिल्ली में CRPF की और कंपनियां एयरलिफ्ट कीं, CJP प्रोटेस्ट को देखते हुए सरकार का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget