एक्सप्लोरर

खरगे ने कर्नाटक सरकार को लगाई लताड़, सीएम सिद्धारमैया को देनी पड़ी सफाई, जानें क्या है शक्ति स्कीम

Karnataka Shakti Scheme: प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इस गारंटी के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है. डीके शिवकुमार के बयान के बाद से इसपर राजनीति गरम है.

Karnataka Shakti Scheme: कर्नाटक सरकार की शक्ति स्कीम को लेकर देश में राजनीति गरम है. राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने पिछले दिनों कहा था कि सरकार शक्ति योजना पर फिर से विचार करेगी, क्योंकि कुछ महिलाओं ने सरकारी बसों में यात्रा के लिए भुगतान करने की इच्छा व्यक्त की हैं. इस पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने डीके शिवकुमार की ही क्लास लगा दी.

खरगे ने की कर्नाटक सरकार की खिंचाई 

कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा था, "लगभग 5 से 10 फीसदी महिलाएं कह रही हैं कि जब वो स्वेच्छा से किराया देना चाहती हैं, तब भी कंडक्टर टिकट के लिए पैसे नहीं लेते हैं. मैं जल्द ही परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी के साथ बैठक करूंगा और इस पर चर्चा करूंगा." कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक सरकार की खिंचाई करते हुए कहा, "चुनाव से समय ऐसे वादे न करें, जिसे बाद में पूरा नहीं कर पाएं. ऐसे वादे करने से राज्य पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है."

सीएम सिद्धारमैया ने दी सफाई

कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने भी साफ किया कि राज्य में शक्ति स्कीम को बंद नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, "सरकार इस पर कोई पुनर्विचार नहीं करने जा रही है. शिवकुमार ने वहीं कहा है जो कुछ महिलाओं ने उनसे कहा है." जब विवाद बढ़ा तो उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार की सफाई भी सामने आई. उन्होंने कहा, "मैंने शक्ति योजना पर केवल 5-10 प्रतिशत महिलाओं की प्रतिक्रिया का उल्लेख किया. हम किसी भी परिस्थिति में गारंटी योजनाओं को बंद नहीं करेंगे. कुछ महिलाओं ने कहा कि वे टिकट खरीद लेंगी, लेकिन कंडक्टर पैसे लेने में हिचकिचाते हैं. मैंने केवल यह सुझाव दिया कि इस पर विचार करने की आवश्यकता है."

कर्नाटक सरकार की शक्ति योजना

प्रदेश की कांग्रेस सरकार की इस गारंटी के तहत महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्वतंत्रता को बढ़ाना है. इससे महिलाएं रोजगार, शिक्षा और दैनिक कामकाज में और भी आजादी से भाग ले सकें. कांग्रेस ने राज्य के चुनाव प्रचार में पांच गारंटी दी थी, जिसमें एक शक्ति योजना भी थी.

इस मुद्दे को लेकर बीजेपी भी कांग्रेस पर हमलावर है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने खरगे की टिप्पणी का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस ने पहली बार स्वीकार किया है कि उसकी चुनावी घोषणाएं, जनता की आंखों में धूल झोंकने के लिए होती हैं.

ये भी पढ़ें : पूर्वी लद्दाख में डेमचोक में फिर से गश्त पर लौटी भारतीय सेना, 4 साल बाद सरहद पर हो रही पेट्रोलिंग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
Explained: वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, सुरंग की मिट्टी में कई दबे! कैसे नाकाम हो रही सरकार?
वायनाड क्यों बन गया 'कब्रिस्तान'? दो साल में 400 से ज्यादा मौतें, कैसे नाकाम रही सरकार?
इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का चीन को सीधा संदेश, बोले- 'भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर...'
भारत विस्तारवाद नहीं, विकासवाद पर..., इंडोनेशिया की संसद से पीएम मोदी का ड्रैगन को सीधा संदेश
Pune CBI Court: 5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
5.58 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में दो कारोबारियों को 3-3 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget