एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: संजय राउत का BJP पर तंज, कहा- ‘तुम्हारे पांव के नीचे ज़मीन नहीं, फ़िर भी तुम्हें यक़ीन नहीं’

संजय राउत ने कहा है कि जिसके पास बहुमत है, वह सरकार बनाए. राज्यपाल को बहुमत दिखाना जरूरी है. इस बीच राउत 50-50 के फॉर्मूले पर अड़े रहे. उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा.

मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए बीजेपी और शिवसेना के बीच जंग और तेज हो गई है. शिवसेना अपने रुख पर अड़ी हुई है और कविताओं के बहाने लगातार बीजेपी पर तंज कस रही है. शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कवि दुष्यतं कुमार की कविता की कुछ पंक्ति ट्विटर पर लिखकर कहा है कि तुम्हारे पांव के नीचे कोई ज़मीन नहीं, कमाल है कि फ़िर भी तुम्हें यक़ीन नहीं.

बीजेपी को बहुमत के लिए परीक्षा भी देनी होगी- राउत

दरअसल शिवसेना की हट के बीच आज राज्यपाल के पास जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करने वाली है. माना जाता है कि संजय राउत ने ये बात बीजेपी के इसी कदम को लेकर कही है. संजय राउत ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भी कहा है कि अगर बीजेपी सरकार बनाने का दावा पेश कर रही है तो उसे बहुमत के लिए परीक्षा भी देनी होगी.

महाराष्ट्र: संकट के बीच उद्धव ने 56 विधायकों की बैठक बुलाई, सूत्रों का दावा- होटल में शिफ्ट किए जाएंगे विधायक

इतना ही नहीं संजय राउत ने यह भी कहा है कि जिसके पास बहुमत है, वह सरकार बनाए. राज्यपाल को बहुमत दिखाना जरूरी है. इस बीच राउत 50-50 के फॉर्मूले पर अड़े रहे. उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा.

विधायकों को फाइव स्टार होटल में ठहरा सकती है शिवसेना- सूत्र

बीजेपी से चल रही खींचतान के बीच आज उद्धव ठाकरे अपने विधायकों को संबोधित करेंगे. सूत्रों के हवाले से एबीपी न्यूज को खबर मिली है कि पार्टी में फूट रोकने के लिए आज बैठक के बाद शिवसेना विधायकों को दक्षिण मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में ठहरा सकती है.

2 बजे राज्यपाल से मिलगें बीजेपी नेता

बता दें कि महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और सुधीर मुनगंटीवार राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी से आज सुबह 10:30 बजे मिलने जाने वाले थे. अब वह दोपहर 2 बजे राज्यपाल से मिलगें. मिलने की वक्त में परिवर्तन इसलिए किया गया है ताकि 11 बजे शिवसेना के विधायक दल की बैठक के बाद बीजेपी अपनी रणनीति बना सके. इससे ये भी संदेश निकल रहा है कि बीजेपी और शिवसेना के बीच दोबारा शुरू हुई बैक डोर बातचीत सही रास्ते पर जा रही है और महाराष्ट्र में सरकार बनाने का रास्ता साफ हो सकता है.

यह भी पढ़ें-

‘सामना’ में शिवसेना का BJP पर हमला, कहा- कई मंत्रियों को अपनी सरकारी गाड़ी-बंगला जाने की चिंता

अयोध्या केस: फैसले से पहले पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत- सौहार्द बनाए रखने में करें मदद

महंगाई से राहत नहीं: दिल्ली में 100 रुपए किलो तक पहुंचे प्याज के दाम, सरकार ने लिया आयात करने का फैसला

IND vs BAN: राजकोट में आज 'करो या मरो' का मैच, अगर हारी टीम इंडिया तो गंवा देगी सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने पूछे 3 सवाल
'चीन को क्लीन चिट...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच खरगे ने पूछे 3 सवाल
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
LIVE: सौरव दास-आशुतोष रांका कोर्ट में होंगे पेश, नेहा बोरा के मामले पर भी होगी सुनवाई
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
ITBP डीजी का चीन वाला बयान सुन बोले अभिजीत दीपके- 'सुरक्षाबलों का इस्तेमाल दिल्ली में...'
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया
रेहान वाड्रा का सपोर्ट कर प्रियंका गांधी पर भड़की बीजेपी, प्रदीप भंडारी ने क्या बताया

वीडियोज

Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
'न सिस्टर को पता है और न...', राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर BJP का बड़ा हमला
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
जेल से रिहाई के बाद CJP नेताओं की बढ़ीं मुश्किलें, आज SEM कोर्ट में पेशी
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
'पाकिस्तान ने करगिल में मारे गए अपने सैनिकों के शव...' UN में भारत ने लगाई लताड़
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
बिहार MLC चुनाव: पुलिस हिरासत में छोटू सिंह, PK के कैंडिडेट के हैं समर्थक
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
हलवा पराठा खा लो गाइज... पैर से गूंथा जा रहा था आटा, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget