एक्सप्लोरर

‘सामना’ में शिवसेना का BJP पर हमला, कहा- कई मंत्रियों को अपनी सरकारी गाड़ी-बंगला जाने की चिंता

सामना में लिखा है कि ‘शिवसेना’ का मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करने वाला है. महाराष्ट्र की किस्मत में एक स्वाभिमानी सरकार आएगी और ऐसा यदि जनता के ललाट पर लिखा होगा तो उस भाग्यरेखा को मिटाने की ताकत किसी में नहीं है, क्योंकि ये भाग्यरेखा भगवी है.

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार बनाने की खींचतान के बीच शिवसेना ने बीजेपी पर हमला बोला है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना के संपादकीय में कहा है कि कई ‘निवर्तमान’ मंत्रियों को अपनी सरकारी गाड़ी और बंगला जाने की चिंता है. शिवसेना ने कहा है कि राज्य की जनता एक सुर में मांग कर रही है कि कुछ भी हो महाराष्ट्र में शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए। जिसके पास आंकड़ा होगा, वो सरकार भी बनाए और मुख्यमंत्री भी बनाए, ये हमारा भी मत है.

बीजेपी बगैर विधायकों का ‘महामंडल’- सामना

शिवसेना ने सामना में लिखा है, ‘’बीजेपी जिस ‘महायुति’ की बात कर रही है वो आकार में बड़ी हो फिर भी उसमें शामिल कई दलों के एक भी विधायक नहीं हैं. ये बगैर विधायकों का ‘महामंडल’ परसों राज्यपाल से मिला और सरकार गठन के बारे में चिंता व्यक्त की. ये चिंता राज्य की कम, अगली सरकार में अपनी स्थिति क्या होगी, इस पर ज्यादा थी. ये बिना विधायकों वाले महामंडल कल दूसरी सरकार के आने पर पिछला सब कुछ भुलाकर नई सरकार में शामिल नजर आएंगे.’’

महाराष्ट्र में सरकार बनने का इंतजार, आज बैठक के बाद विधायकों को होटल में ले जा सकती है शिवसेना

‘थैली’ की भाषा बोल रहे हैं कुछ लोग- सामना

शिवसेना ने कहा, ‘’भ्रष्टाचार और जुल्म करके कोई राजनीति करेगा और क्षणभंगुर सत्ता का उपयोग करके तोड़-फोड़ करनेवाला होगा तो उस पतित को जनता नहीं छोड़ेगी. सत्ता स्थापना के निमित्त पतितों के जोर से बांग देने का मामला शुरू हो गया है. जिनका बीजेपी, हिंदुत्व की विचारधारा से रत्ती भर भी संबंध नहीं है, ऐसे कुछ ‘पतित’ नए विधायकों से संपर्क करके ‘थैली’ की भाषा बोल रहे हैं.’’

शिवसेना ने यह भी कहा, ‘’दिल्ली में अहमद पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की गुप्त मुलाकात हुई. उसमें कुछ अलग मंत्रणा हुई, ‘मीडिया’ ने ऐसी खबर फैलाई है. कल गडकरी और अन्य अगुवा नेताओं की भेंट-मुलाकात हुई फिर भी महाराष्ट्र का पत्ता भी नहीं हिलेगा, क्योंकि तना और टहनियां मजबूत हैं. अहमद पटेल के ‘भरूच’ जिले में सड़कों की स्थिति खराब है और इन सड़कों के काम के लिए वे देश के सड़क निर्माण मंत्री से मिले होंगे तो उसमें इतनी चिंता क्यों हो?’’

 ‘शिवसेना’ का मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करने वाला है- सामना

शिवसेना ने कहा, ‘’महाराष्ट्र की दृष्टि से एक ही खुशखबरी अपेक्षित है और वो मतलब ‘शिवसेना’ का मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण करने वाला है. महाराष्ट्र की किस्मत में एक स्वाभिमानी सरकार आएगी और ऐसा यदि जनता के ललाट पर लिखा होगा तो उस भाग्यरेखा को मिटाने की ताकत किसी में नहीं है, क्योंकि ये भाग्यरेखा भगवी है.’’

सामना में आगे लिखा है, ‘’बीजेपी चर्चा का दरवाजा बंद करके नहीं बैठी है’ ऐसा कहा जा रहा है. हमने भी दरवाजे, खिड़कियां खोल रखी हैं और हवाएं अठखेलियां कर रही हैं. सिर्फ इतनी सतर्कता रखी है कि हवा के साथ कीट-पतंगे अंदर न आ जाएं.’’ आगे कहा गया है, ‘’पिछली सत्ता का उपयोग अगली सत्ता के लिए ‘थैलियां’ बांटने में हो रहा है, पर किसानों के हाथ कोई दमड़ी भी रखने को तैयार नहीं है. इसीलिए किसानों को शिवसेना की सत्ता चाहिए. यह हम सिर्फ मुद्दे की बात कर रहे हैं और मुक्के की बात होगी तो उसका भी उत्तर हम देंग.’’

यह भी पढ़ें-

अयोध्या केस: फैसले से पहले पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत- सौहार्द बनाए रखने में करें मदद

महंगाई से राहत नहीं: दिल्ली में 100 रुपए किलो तक पहुंचे प्याज के दाम, सरकार ने लिया आयात करने का फैसला

IND vs BAN: राजकोट में आज 'करो या मरो' का मैच, अगर हारी टीम इंडिया तो गंवा देगी सीरीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
असम में नशे का कारोबार ध्वस्त: 945 तस्कर जेल में, अमित शाह बोले- जारी रहेगा प्रहार
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
विजय की TVK का दावा, '...तो हमें मिलतीं 160 सीटें', DMK ने SIR पर बहाए घड़ियाली आंसू
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'
लेफ्ट दलों ने SIR और CEC के मुद्दे पर मांगा विजय का साथ, कहा- 'अन्याय के खिलाफ...'

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget