एक्सप्लोरर

भाई उद्धव के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे राज ठाकरे, फोन पर शिवसेना चीफ ने दिया बुलावा

भाई उद्धव के शपथ ग्रहण में राज ठाकरे शामिल होंगे. उद्धव ने राज ठाकरे को फोन कर के बुलावा भेजा है.

नई दिल्ली: आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ समारोह में शामिल होने के लिए कई लोगों न्योता भेजा गया है. अब इसी बीच उद्धव ठाकरे ने अपने चचेरे भाई और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे को फोन कर आने के लिए कहा है. खबर है कि राज ठाकरे ने इसे मान लिया है और वह अपने भाई के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे.

बता दें कि राज ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में हमेशा ही दबदबा रहा है. एक दौर था जब लोग कहते थे कि बाल ठाकरे के बाद अगर कोई महाराष्ट्र की कमान संभालेगा तो वह राज ठाकरे होंगे. लेकिन जब बाल ठाकरे को बेटे और भतीजे में से किसी एक को उत्तराधिकारी चुनना था तो उन्होंने उद्धव ठाकरे को चुना और यहीं से राज ठाकरे के मन में खटास पैदा हुई. अंतत: 2006 में दोनों भाइयों का मनमुटाव बढ़ गया. इसके बाद राज ठाकरे ने अलग रहने का फैसला किया और मार्च 2006 में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नाम से एक अलग पार्टी भी बना ली.

शिवसेना ने कहा- नया सूर्योदय हुआ

बता दें कि शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे आज शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. शपथग्रहण को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में आज लिखा है कि आज नया सूर्योदय हुआ है. सिर्फ महाराष्ट्र में ही नहीं आज पूरे देश में 15 अगस्त 1947 यानी आजादी के दिन जैसा जश्न देखने को मिल रहा है.

समारोह में किन-किन को भेजा गया न्योता

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -बीजेपी अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह -केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी -महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनविस -कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी -कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी -पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह -आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत -कांग्रेस के सभी मुख्यमंत्री -उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव -समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव -आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू -पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल -बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार -डीएमके नेता एमके स्टालिन -महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे

यह भी पढ़ें- अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, आज उद्धव ठाकरे के साथ ले सकते हैं शपथ- सूत्र

महाराष्ट्र पर बोलीं सोनिया- ‘नाकाम हुई मोदी-शाह की साजिश’, उद्धव की शपथ में जाने पर कहा- ‘अभी तय नहीं’

साध्वी प्रज्ञा ने गोडसे को संसद में बताया ‘देशभक्त’, राहुल गांधी ने कहा- ‘आतंकी प्रज्ञा’ पर कार्रवाई हो संविधान में नहीं है कोई प्रावधान, फिर भी 31 में से 16 राज्यों में हैं उपमुख्यमंत्री, आखिर क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, 12 लोग हिरासत में
कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे के बाद एक्शन में पुलिस, 12 लोग हिरासत में
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
मृतकों के परिवार को सरकारी नौकरी और 25 लाख, बंगाल हादसे पर CM शुभेंदु का बड़ा ऐलान
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में अब तक 19 की मौत, CM शुभेंदु ने दिए जांच के आदेश
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget