एक्सप्लोरर

अजित पवार होंगे महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, आज उद्धव ठाकरे के साथ ले सकते हैं शपथ- सूत्र

शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने शनिवार 23 नवंबर को चुपचाप देवेंद्र फडणवीस के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. हालांकि तमाम राजनीतिक उठापठक के बाद अजित पवार ने 26 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

मुंबई: एनसीपी के वरिष्ठ नेता और हाल ही में फडणवीस सरकार में उप मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले अजित पवार फिर से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री होंगे. सूत्रों के मुताबिक, एनसीपी ने डिप्टी सीएम के लिए अजित पवार का नाम तय कर दिया है. पार्टी दोपहर दो बजे इसका औपचारिक एलान करेगी. अगर अजित के नाम पर मुहर लग जाती है तो वह आज शाम शिवसेना चीफ और मुख्यमंत्री बनने जा रहे उद्धव ठाकरे के साथ शपथ लेंगे.

डिप्टी सीएम की रेस में जयंत पाटिल का नाम भी आगे

बताया जाता है कि अजित पवार के पास प्रशासन का लंबा अनुभव है और अधिकारियों पर पकड़ है. उद्धव के पास सरकार चलाने का अनुभव नहीं है, इसलिए अजित पवार उनके अच्छे सहयोगी हो सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की बैठक में अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बनाने पर चर्चा हुई थी. हालांकि डिप्टी सीएम की रेस में एनसीपी विधायक दल के नेता जयंत पाटिल का नाम भी आगे है. लेकिन अंतिम फैसला शरद पवार ही करेंगे.

अजित पवार को लेकर जब आज शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘’शरद पवार जी महा अघाड़ी के सबसे बड़े नेता हैं. अजित पवार को और अन्य नेताओ को कौनसा पद देना है या नहीं देना है, इसका फैसला पवार जी ही करेंगे.’’

हफ्ते में दूसरी बार डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे अजित?

बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने शनिवार 23 नवंबर को चुपचाप देवेंद्र फडणवीस के साथ उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी. जबकि एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि था कि ये अजित का निजी फैसला है. हालांकि तमाम राजनीतिक उठापठक के बाद अजित पवार ने 26 नवंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

यह भी पढ़ें-

महंगाई पर देशभर में हाहाकार: प्याज की कीमत 100 के पार, आधा स्टॉक पड़ा-पड़ा सड़ गया

उद्धव के शपथग्रहण पर शिवसेना ने कहा- आज नया सूर्योदय, देश में 15 अगस्त 1947 जैसा जश्न

अयोध्‍या मामला: मुस्लिम पक्ष के वकील रहे राजीव धवन बोले, 'देश में शांति हिंदू बिगाड़ते हैं मुस्लिम नहीं'

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का दावा: ममता ने मेरे लिए कहा -'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
हिरासत में अभिजीत दीपके-नेहा बोरा, बीजेपी ने 'रिजीम चेंज' को बनाया मुद्दा, बड़ी बातें
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
लाल कृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती, सीने में इंफेक्शन की शिकायत
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'
सोनम वांगचुक का चीन पर बड़ा बयान, 'हमें तो अपनों ने लूटा...'

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget