एक्सप्लोरर

शरद पवार की तारीफ सुनकर नरम पड़ी एनसीपी, शिवसेना का सीएम बनाने को भी तैयार

एनसीपी के नेता नवाव मलिक ने शिवसेना को समर्थन देने का संकेत दिया है. उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना अपना रुख बदलती है तो राज्य में नए समीकरण बन सकते हैं. उन्होंने कहा कि ये शिवसेना को तय करना है कि वह सम्मान के साथ राजनीति करना चाहती है या अपमान के साथ.

मुंबई: शिवसेना ने एनसीसी प्रमुख शरद पवार की तारीफ की तो एनसीपी नरम पड़ गई है और वह शिवसेना का सीएम बनाने को तैयार हो गई है. दरअसल आज ही मीडिया से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा था कि शरद पवार के कद का नेता देश में नहीं है. महाराष्ट्र की ऐसी स्थिति में उनसे बात करना गलत नहीं है. इस तारीफ के बाद एनसीपी ने शिवसेना को समर्थन देने का संकेत दिया है.

एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि फैसला अब शिवसेना को करना है. उन्हों कहा कि ये शिवसेना को तय करना है कि उसे सम्मान के साथ राजनीति करनी हैं या अपमान झेलना है जो वे पिछले सालों में हुआ है. नवाब मलिक ने कहा, ''अगर शिवसेना, एनसीपी के साथ गठबंधन करने के कदम उठाती है तब हम अपना रुख साफ करेंगे. अभी तक दोनों पार्टियों के बीच में कोई बातचीत नहीं हुई है. फिलहाल हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं लेकिन अगर शिवसेना अपना रुख बदलती है तब नए सियासी समीकरण सामने आ सकते हैं.''

संजय राउत का दावा- बीजेपी ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्टेडियम बुक कराया, विधायकों को गुंडों के फोन आ रहे

इस दौरान नवाब मलिक ने बीजेपी पर निशाना साधा. उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में वोट पाने के लिए धन-बल का इस्तेमाल किया. उन्होंने कहा, ‘’वोट पाने के लिए बीजेपी ने गैंगस्टर्स की मदद ली. पार्टी अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल कर रही है.’’ बता दें 9 नवंबर को महाराष्ट्र सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है. इससे पहले राज्य के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि अगर 7 नवंबर तक राज्य में सरकार का गठन नहीं होता है तो राष्ट्रपति शासन लग सकता है.

प्रदूषण पर यूपी के मंत्री ने कहा- 'भगवान इंद्र के लिए 'यज्ञ' करवाए सरकार, वह सब ठीक कर देंगे'

उधर आज एनसीपी के विधायक दल के नेता अजित पवार ने साफ कर दिया कि पार्टी के प्रमुख शरद पवार के मुख्यमंत्री बनने की थोड़ी भी संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि शिवसेना के नेता संजय राउत ने उन्हें मैसेज किया है. इस मैसेज के पीछे की वजह क्या है, ये उन्हें नहीं पता. हालांकि उन्होंने ये जरूर कहा कि वे संजय राउत को कॉल करेंगे क्योंकि वे सीनियर है. इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहा है कि राज्य में शिवसेना और एनसीपी सरकार बनाने के लिए बातचीत कर सकते हैं. बता दें कि इससे पहले गुरुवार 31 अक्टूबर को संजय राउत ने शरद पवार से उनके आवास पर मुलाकात की थी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget