एक्सप्लोरर

महाराष्ट्रः NCP विधायक भारत भालके का 60 साल की उम्र में कोरोना से निधन

एनसीपी के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते यहां शनिवार को निधन हो गया. 30 अक्टूबर को भालके के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि संक्रमण मुक्त होने के बाद वह घर लौट गए थे.

पुणेः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधायक भारत भालके का कोविड-19 के बाद हुई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते यहां शनिवार को निधन हो गया. अस्पताल के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी.

सोलापुर जिले के पंढ़रपुर-मंगलवेधा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे भालके की 60 वर्ष के थे. एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम के चलते उन्हें नौ नवंबर को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था.

कोरोना से हो गए थे रिकवर एक डॉक्टर के अनुसार 30 अक्टूबर को भालके के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी, हालांकि संक्रमण मुक्त होने के बाद वह घर लौट गए थे. उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी होने पर भालके को नौ नवंबर को फिर से अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ गई तथा उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा.

भालके का हालचाल जानने के लिए एनसीपी प्रमुख शरद पवार शुक्रवार शाम को अस्पताल पहुंचे थे. मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भालके ने 2018 में इस्तीफा दे दिया था. तब वह कांग्रेस के विधायक थे.

देश में कोरोना से 1.36 लाख मौतें देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 93 लाख के पार पहुंच गई है. आज लगातार 21वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में पिछले 24 घंटे में 41,322 नए संक्रमित मरीज आए हैं. वहीं 485 लोग कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 93 लाख 51 हजार हो गए हैं. इनमें से अब तक एक लाख 36 हजार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है.

यह भी पढ़ें-

कोरोना अपडेट: देश में 24 घंटे में आए 41 हजार नए केस, कुल 93.51 लाख संक्रमितों में 87.60 लाख ठीक हुए

दुनियाभर में 24 घंटे में आए 6 लाख कोरोना केस, अबतक 6 करोड़ लोग संक्रमित, देखें टॉप-10 देशों की लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
Parliament Monsoon Session LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे
LIVE: हमें प्रधानमंत्री का माफीनामा और केंद्रीय गृह मंत्री का बयान चाहिए- खरगे

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget