एक्सप्लोरर

देवेंद्र फडणवीस पर BJP के इस बड़े नेता ने किया वार, बोले- हमें वे शिक्षा दे रहे हैं जो...

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए बीजेपी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने कहा कि जो लोग 15 साल पहले राजनीति में आये, वे अब उनके जैसे नेताओं को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर उनकी ही पार्टी के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने हमला करते हुए कहा है कि ‘जो लोग 15 साल पहले राजनीति में आये, वे अब उनके जैसे नेताओं को सिखाने की कोशिश कर रहे हैं. ’’

खडसे ने अपने 68 वें जन्म दिन के अवसर पर उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव में एक कार्यक्रम के दौरान यह कहा. उन्होंने कहा, ‘‘जब बीजेपी-शिवसेना ने 2014 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा, तब हमारी कोशिशों ने पार्टी (बीजेपी) को स्पष्ट बहुमत के नजदीक पहुंचने में मदद की. जबकि पिछले 15 साल में जो लोग राजनीति में आये हैं, वे अब हमें सिखाने की कोशिश कर रहे हैं. ’’

खडसे ने संभवत: फडणवीस की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘लोग, इस बात को निश्चित रूप से पसंद नहीं करते हैं कि ‘मैं वापस आऊंगा’. ’’ गौरतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान अपने चुनाव प्रचार के तहत तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने मराठी में बार-बार ‘‘मी पुन्हा येईन’’ (मैं वापस आऊंगा) का नारा दोहराया था.

बीजेपी और शिवसेना ने 2019 का राज्य विधानसभा चुनाव गठबंधन कर लड़ा था और दोनों दलों को क्रमश 105 और 56 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. हालांकि, शिवसेना ने मुख्यमंत्री पद नहीं मिल पाने के बाद बीजेपी से तीन दशक पुराना अपना नाता तोड़ लिया. इसके बाद, शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ गठबंधन कर राज्य में सरकार बनाई, जिसका नेतृत्व मुख्यमंत्री के रूप में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे कर रहे हैं.

खडसे, भूमि कब्जा करने और अन्य आरोपों को लेकर 2016 में बीजेपी की सरकार में राजस्व मंत्री के पद से इस्तीफा देने के लिये दबाव बनाये जाने के बाद से फडणवीस की आलोचना करते रहे हैं.

प्रमुख ओबीसी नेता ने कहा, ‘‘पार्टी के कई कार्यकर्ता और नेता मेरे साथ हुए अन्याय को लेकर निराश और क्रोधित हैं. मुझे लगता है कि उनकी भावनाएं कभी भी विस्फोटक रूप धारण कर सकती है. ’’

खडसे ने कहा, ‘‘मैं बीजेपी का पिछले 40 साल से प्रबल समर्थक और पार्टी के प्रति निष्ठावान रहा हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी के पास महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिये पर्याप्त संख्या बल नहीं है. छोटा-मोटा दलबदल से काम नहीं चलेगा, बल्कि एक समूची पार्टी का बीजेपी में विलय कराना होगा. तभी जाकर हमारी पार्टी राज्य की सत्ता में आएगी. मुझे लगता है कि इस वक्त यह एक बचकाना उम्मीद है. ’’

SSR Case: अभिनेता के परिवार के बयान से खुलासा, 2013 से डिप्रेशन में सुशांत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
आशुतोष रांका, सौरव को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार? फोटो डालकर दीपके बोले- 'रात भर...'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश! पुलिस में शिकायत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget