एक्सप्लोरर

यूपी विधानसभा के सामने महिला ने बेटी के साथ की आत्मदाह की कोशिश, हालत गंभीर

भूमि विवाद के मामले में पुलिस की ओर से कथित तौर पर कार्रवाई नहीं किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मां-बेटी ने यहां लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास किया.पुलिस ने बताया कि घटना शाम लगभग साढ़े पांच बजे की है, जब अमेठी की दो महिलाओं गुड़िया और सोफिया ने खुद पर कैरोसिन छिड़का और आग लगा ली.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी के हजरतगंज कोतवाली क्षेत्र में विधानसभा के सामने शुक्रवार को मां-बेटी ने आत्मदाह का प्रयास किया. दोनों ने मिट्टी का तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली. पुलिस ने दौड़कर बचाने का प्रयास किया. झुलसी मां-बेटी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पीड़िताएं अमेठी के जामो की रहने वाली हैं.

सीएम ऑफिस के पास हुई ये घटना ये घटना अत्यंत कड़ी सुरक्षा वाली जगह पर हुई, जहां विधान भवन और लोकभवन हैं. लोक भवन में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यालय है. डीसीपी सेंट्रल दिनेश सिंह ने बताया कि लोक भवन के गेट नंबर-3 के सामने मां-बेटी ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कंबल डालकर आग पर काबू पाया. सिंह के मुताबिक, दोनों को इलाज के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इलाज जारी है.

नाली को लेकर हुआ था विवाद अमेठी के जामो कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी अलगू साहू व सोफिया के बीच नाली को लेकर डेढ़ माह पहले विवाद हुआ था. दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई. पुलिस कागजी कार्रवाई करती रही. अलगू का बेटा अर्जुन व साफिया की बेटी दोनों उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं. डीएम अरुण कुमार ने बताया कि आबादी की भूमि में नाली को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था. दोनों पक्षों पर बीते 16 मई को निरोधात्मक कार्रवाई की गई थी, जिसकी अगली तारीख एसडीएम कोर्ट में 21 जुलाई को लगी है.

अजय कुमार लल्लू ने कहा- प्रदेश में योगीराज नहीं, बल्कि जंगलराज है इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सरकार पर हमला बोला और कहा कि इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि प्रदेश में योगीराज नहीं, बल्कि जंगलराज है.

उन्होंने कहा कि यूपी में फरियाद करने वालों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है. मुख्यमंत्री रोजाना टीम 11 की बैठक करके अपनी पीठ खुद थपथपा कर आत्ममुग्ध हो जाते हैं और प्रदेश में पीड़ित दर-दर न्याय मांगते-मांगते अपनी जीवनलीला समाप्त करने पर विवश हैं. योगी राज में न्याय की उम्मीद करना अब पूरी तरह बेमानी साबित हो गई है.

Covid 19: पंजाब में जारी है कोरोना का कहर, नौ और मरीजों की मौत, 348 नए मामले सामने आए नोएडा-गाजियाबाद में 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन जारी, जानें- क्या खुलेगा, क्या रहेगा बंद
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
E20 पेट्रोल पर सरकार का बड़ा बयान, जानें संसद में क्या कहा?
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
दिल्ली से मणिपुर तक फैला लग्जरी कार चोर नेटवर्क ध्वस्त, दो गिरफ्तार
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
क्या E20 से वाहनों पर पड़ रहा असर? सरकार ने संसद में दिया जवाब
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल
10 साल तक जेल, 50 लाख तक फाइन, एंटी पेपर लीक बिल की डिटेल

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget